सोनाहातू  में किया गया उपस्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास

By : Vaibhaw Vikram
सोनाहातू  में किया गया उपस्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत

सोनाहातू/डेस्क: प्रखण्ड क्षेत्र मे विधायक अमित महतो के उपस्थिति में 15 वें वित्त आयोग अन्तर्गत सालसूद में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास जीरामनी देवी, समाज कल्याण अन्तर्गत पाण्डूडीह (बारेन्दा) मे सत्य देवी, जाराटोली (बारेन्दा) मे मंगली देवी और पंडाडीह मे मंगली देवी के कर कमलों द्वारा नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शिलान्यास 14/02/2026 शनिवार को सम्पन्न हुआ . 

उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य 55 लाख 43 हजार रुपये की लागत राशि से किया जाना है. वही तीनों आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य 11 -11 लाख रुपये की लागत राशि से किया जाना है. शिलान्यास के मौके पर विधायक अमित महतो ने कहा कि सालसूद में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण होने से सालसूद और आसपास के गांव के लोगों को छोटी- छोटी बीमारियों का स्थानीय स्तर पर इलाज संभव हो सकेगा. उन्हें छोटी- छोटी बीमारियों का इलाज के लिए बाहर जाना नहीं पड़ेगा. 

उन्होंने यह भी कहा कि पाण्डूडीह (बारेन्दा) जाराटोली (बारेन्दा) और पंडाडीह मे आंगनबाड़ी केंद्र का भी निर्माण होने जा रहा है. केंद्र के लिए भवन का निर्माण होने से नौनिहालों के साथ सेविका और सहायिकाओं को सुविधा मिलेगी. विधायक ने प्राक्कलन के तहत निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश संवेदक को दिया. 

मौके पर मानकी ब्रजकिशोर सिंह मुंडा, विधायक प्रतिनिधि रोहिताश चौधरी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह मुंडा सचिव छुटू सिंह मुंडा,पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह मुंडा, दीनबंधु महतो, सुभाष महतो, वासुदेव महतो, मोहित कर्मकार, श्रवण मछुआ, वीरेंद्र महतो भोवेश्वर कोईरी वरुण महतो बद्रीनाथ महतो, प्रदीप महतो, लाल सिंह मुंडा, भीमसिंह मुंडा, गणेश कोईरी,धनंजय पातर मुंडा, चंडी कोईरी, लालू पुराण सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे .

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर भोजपुर के तमाम शिव मंदिरों में सुबह से ही लगी है भक्तों की लंबी कतार, हर-हर महादेव से गूंज रहे हैं शिवालय

संबंधित सामग्री

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.