न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए यह लिखा है कि यह तस्वीर झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आईना दिखा रही है. गढ़वा में एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण एक बेटे को अपनी घायल मां को ठेले में बैठा कर अस्पताल ले जाना पड़ा.
राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर दावे तो बड़े-बड़े होते हैं, कागजों पर कई योजनाएं शुरू होती हैं, लेकिन कभी ठेले तो कभी खाट पर अस्पताल जाते मरीजों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. यह झारखंड का दुर्भाग्य है कि सरकारी अस्पतालों में ना दवाईयां हैं, ना जांच की सुविधा, ना डॉक्टर लेकिन सरकार बेपरवाह है. उन्हें आम जनता के स्वास्थ्य से शायद कोई मतलब ही नहीं है.
यह भी पढ़ें: झारखंड HC ने कुख्यात PLFI नक्सली सुलेमान सांडी पूर्ति की जमानत याचिका को किया खारिज, जानें क्या कहा