ठनका गिरने से फॉरेस्ट गार्ड की मौत, दो कर्मी घायल; परिवार में मचा कोहराम

Forest guard killed, two staff members injured aft

ठनका गिरने से फॉरेस्ट गार्ड की मौत, दो कर्मी घायल; परिवार में मचा कोहराम

रविवार दोपहर तेज बारिश और वज्रपात के बीच एक दर्दनाक हादसे में खूंटी वन प्रमंडल में कार्यरत फॉरेस्ट गार्ड रोशन श्रीवास्तव (32) की ठनका (वज्रपात) की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य वनकर्मी घायल

ठनका गिरने से फॉरेस्ट गार्ड की मौत दो कर्मी घायल परिवार में मचा कोहराम

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रविवार दोपहर तेज बारिश और वज्रपात के बीच एक दर्दनाक हादसे में खूंटी वन प्रमंडल में कार्यरत फॉरेस्ट गार्ड रोशन श्रीवास्तव (32) की ठनका (वज्रपात) की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य वनकर्मी घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनाहातू थाना क्षेत्र के काला महादेव के समीप हाथियों से बचाव के लिए बनाए जा रहे वॉच टावर का निरीक्षण करने रोशन श्रीवास्तव अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के बीच जोरदार वज्रपात हुआ. ठनका की चपेट में आने से रोशन श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी भी झुलस गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सोनाहातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोशन श्रीवास्तव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं, घायल दो वनकर्मियों का इलाज जारी है.

बताया जाता है कि रोशन श्रीवास्तव बुंडू नगर के निवासी थे और वर्तमान में बुंडू वन कार्यालय में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत थे. उनका विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व हुआ था तथा उनकी दो वर्ष की एक पुत्री है. वे अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे.

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के 12 साल ऐतिहासिक, झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल: आदित्य साहू

संबंधित सामग्री

बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी से बढ़ी है  मानसूनी की सक्रियता, झारखंड के 12 जिलों में हो सकती है अच्छी बारिश

झारखंड

बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी से बढ़ी है मानसूनी की सक्रियता, झारखंड के 12 जिलों में हो सकती है अच्छी बारिश

वज्रपात तथा आंधी की घटनाओं के कारण मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने को कहा

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

झारखंड

रांची के लालपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग का एंगल भी जांच के दायरे में

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला.

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

झारखंड

बिष्टुपुर के डीडी क्लब के बाहर पुलिस के सामने चाकूबाजी, दो युवक गंभीर; कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

झारखंड

पिपरवार क्षेत्र में गेट मीटिंग, पिट मीटिंग और नारेबाजी के जरिए मजदूर करेंगे आंदोलन, संयुक्त मोर्चा ने बनाई रणनीति

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली ने सामूहिक रूप से की.

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

झारखंड

केडीएच खदान के बंद गोफ में 19 वर्षीय युवक ने लगाई छलांग, देर रात तक चलता रहा तलाश अभियान

खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल एनके एरिया के करकट्टा विश्रामपुर स्थित केडीएच परियोजना की बंद खदान के गोफ में रविवार अपराह्न करीब चार बजे एक 19 वर्षीय स्थानीय युवक कूद गया.