झारखंड का मौसम

बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी से बढ़ी है मानसूनी की सक्रियता, झारखंड के 12 जिलों में हो सकती है अच्छी बारिश

वज्रपात तथा आंधी की घटनाओं के कारण मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने को कहा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी से बढ़ी है  मानसूनी की सक्रियता, झारखंड के 12 जिलों में हो सकती है अच्छी बारिश

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मौसम विभाग की जैसी भविष्यवाणी की गयी थी, उसके अनुसार आज का मौसम मानसून के बिलकुल अनुकूल रहेगा. बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी मानसूनी की सक्रियता को और बढ़ाएगी जिसका असर झारखंड के कई जिलों में नजर आ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं  के साथ बारिश होगी. वैसे रांची में सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. जोकि आज यहां होने वाली बारिश का संकेत दे  रही है. 

मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की सम्भावना जताते हुए कई जिलों में वज्रपात और आंधी-तूफान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विाभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे राज्य के मध्य, दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों के लिए काफी अच्छे रहेंगे और अच्छी बारिश दर्ज हो सकती है. रांची, खूंटी, गुमला समेत 12 जिलों में अच्छी बारिश की सम्भावना है. वहीं, उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद और गिरिडीह में मेघगर्जन के साथ हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसलिए लोगों को सतर्क रहने को भी कहा गया है. राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के 12 साल ऐतिहासिक, झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल: आदित्य साहू

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.