टाटा बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में वन विभाग का छापा, पंख कटे 7 तोते बरामद

टाटा बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में वन विभाग का छापा, पंख कटे 7 तोते बरामद

टाटा बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में वन विभाग का छापा पंख कटे 7 तोते बरामद

न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क:
टाटा बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में वन विभाग ने छापेमारी कर जंगली तोतो को तस्करी होने से बचा लिया. मनोहरपुर स्टेशन पर आरपीएफ के सहयोग से वन विभाग ने ये छापेमारी की थी. इस दौरान कुल 07 तोता पिंजरे में बंद बरामद कर जब्त किए गए. सभी के पंख कटे हुए थे।इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वन विभाग के अनुसार ये तोते तस्करी के बाजार में बेचने के लिए ले जाए जा रहे थे. 

वही बरामद तोतों के पंख कटे होने के कारण जंगल में छोड़ा नहीं जा रहा है. तस्करों द्बारा उसके पंख काट दिए गए हैं. जिससे यह उड़ ना सके. इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों ने निर्देश दिया है की लगभग 10-15 दिनों तक तोते की उचित देखभाल एवं निगरानी की जाए. पंख पुनः विकसित होने एवं उड़ने योग्य स्थिति में आने के पश्चात् ही उसे जंगल में छोड़ दिया जायेगा. छापेमारी अभियान में वन विभाग के नंदकिशोर प्रसाद, अभिषेक प्रधान, सनोज कुमार आदि आरपीएफ के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: गार्डवाल निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
 
संबंधित सामग्री

8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज PMLA कोर्ट में हुई सुनवाई, जानें क्या आया सामने

झारखंड

8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज PMLA कोर्ट में हुई सुनवाई, जानें क्या आया सामने

हरकी पौड़ी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोचा

देश-विदेश

हरकी पौड़ी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोचा

Bihar Politics: जदयू पर भड़के बाहुबली नेता आनंद मोहन, कहा- नीतीश कुमार को जिंदा ही...

बिहार

Bihar Politics: जदयू पर भड़के बाहुबली नेता आनंद मोहन, कहा- नीतीश कुमार को जिंदा ही...

बाहुबली नेता आनंद मोहन ने नीतीश कुमार और जदयू पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी ‘थैली की पार्टी’ बन गई है तभी तो नीतीश कुमार को दरकिनार किया जा रहा है।

कानपुर के पॉश इलाके में पुलिस का बड़ा एक्शन, आलीशान कोठी में चल रहा था सेक्स रैकेट

क्राइम

कानपुर के पॉश इलाके में पुलिस का बड़ा एक्शन, आलीशान कोठी में चल रहा था सेक्स रैकेट

आधा भारत नहीं जानता! किस देश में हुआ था मोमोज का आविष्कार?

देश-विदेश

आधा भारत नहीं जानता! किस देश में हुआ था मोमोज का आविष्कार?