श्रीश्री 1008 श्रीशिव-शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बेंगाबाद के सोनबाद ग...

श्रीश्री 1008 श्रीशिव-शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बेंगाबाद के सोनबाद गांव में ध्वजारोहण, निकाली गई शोभायात्रा

श्रीश्री 1008 श्रीशिव-शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बेंगाबाद के सोनबाद गांव में ध्वजारोहण निकाली गई शोभायात्रा

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/ डेस्क: बेंगाबाद के सोनबाद गांव स्थित बाबा नीलकंठेश्वर धाम मंदिर में बुधवार को श्रीश्री 1008 श्रीशिव-शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का ध्वजारोहण और शोभायात्रा बहुत ही भव्य तरीके से निकाली गई. जहां पर ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर बहुत उत्साहित हैं. यज्ञ समिति के सदस्यों ने गांव के विभिन्न मंदिरों में जाकर महायज्ञ का निमंत्रण दिया और माथा टेका. इस दौरान लोगों ने यज्ञ की सफलता के लिए प्रार्थना की. यज्ञ समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत मंडल और अन्य सदस्यों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को आने की अपील की है. साथ ही उन्होंने बताया कि आज से यज्ञ के पूर्णाहुति तक पूरे गांव में लहसुन, प्याज, मांस, मछली खाने-पीने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

विद्वान पंडितों की देखरेख में चल रहा अनुष्ठान, गांव के लोग बढ़-चढ़ कर ले रहे भाग

मुख्य पुजारी विशुन सोनार, कथावाचिका पूज्य कृष्णनेहा दामोदर जी, कथावाचक पंडित नंदलाल शास्त्री जी, यज्ञाचार्य पंडित पवन देव वशिष्ठ, और उपाचार्य पंडित रतन शास्त्री के देखरेख में यह यज्ञ हो रहा है इस आयोजन में सोनबाद व आस पास के गांवों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और यज्ञ की सफलता के लिए कामना कर रहे हैं. मौके पर सचिव जयदेव मंडल, कोषाध्यक्ष बीनोद मंडल, उपाध्यक्ष जितेंद्र राम, सोशल मीडिया प्रभारी छोटे लाल मंडल और सोनू मंडल, अंबिका राम, सुरेंद्र मंडल, अविनाश मंडल, शंकर सोनार, अशोक सोनार, टिंकु वर्मा, हीरा लाल मंडल, उपेंद्र मंडल, संजय मंडल, उमेश मंडल, चांदों मंडल पुजारी, विक्की मंडल, रवि मंडल, प्रदीप मंडल,भुनेश्वर मंडल, अरविंद, सुभाष, राहुल, विजय, पवन ,सहित समस्त ग्रामीणों का सहयोग है

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय राजमार्ग-320 जी की प्रगति की समीक्षा कर डीसी ने दिए कार्य में प्रगति लाने का निर्देश

संबंधित सामग्री

बेंगाबाद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरा मिल पर छापा, 2 लाख की लकड़ी जब्त

झारखंड

बेंगाबाद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध आरा मिल पर छापा, 2 लाख की लकड़ी जब्त

सारंडा मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी नक्सली इस्राइल पूर्ति, एसएलआर राइफल बरामद

झारखंड

सारंडा मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी नक्सली इस्राइल पूर्ति, एसएलआर राइफल बरामद

Jharkhand Weather: झुलसाती गर्मी के बीच राहत की बारिश! झारखंड के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

झारखंड

Jharkhand Weather: झुलसाती गर्मी के बीच राहत की बारिश! झारखंड के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

प्रगति के पथ पर चलता हुआ 25 वर्ष का हुआ सिमडेगा जिला, खेल की नगरी के साथ पर्यटन हब के रूप में हुआ विकसित

झारखंड

प्रगति के पथ पर चलता हुआ 25 वर्ष का हुआ सिमडेगा जिला, खेल की नगरी के साथ पर्यटन हब के रूप में हुआ विकसित

हुसैनाबाद में पेट्रोल की किल्लत की खबर के बाद पेट्रोल संकट पर एसडीओ ने किया निरीक्षण, स्थित सामान्य होने का दिया भरोसा

झारखंड

हुसैनाबाद में पेट्रोल की किल्लत की खबर के बाद पेट्रोल संकट पर एसडीओ ने किया निरीक्षण, स्थित सामान्य होने का दिया भरोसा