CM हेमंत सोरेन पर जुर्माना

ED अफसरों पर FIR मामला: हाईकोर्ट ने CM हेमंत सोरेन पर लगाया ₹10 हजार जुर्माना

हाईकोर्ट ने सीएम हेमंत सोरेन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. 6 सप्ताह का समय मांगने पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है.

By : Dipali Kumari
ED अफसरों पर FIR मामला: हाईकोर्ट ने CM हेमंत सोरेन पर लगाया ₹10 हजार जुर्माना

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
ED अफसरों पर SC-ST एक्ट में FIR दर्ज करने के मामले में आज गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने सीएम हेमंत सोरेन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. दरअसल सुनवाई के दौरान सीएम की ओर से 6 सप्ताह का समय मांगा गया, जिस पर कोर्ट ने 6 सप्ताह का समय देने से इनकार कर दिया. जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट ने चार सप्ताह का समय दिया है. 

6 सप्ताह का समय मांगने पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया है. जुर्माने की राशि झालसा में जमा करने का निर्देश दिया गया है. मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी. न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की एकलपीठ में आज मामले की सुनवाई हुई. 

बताते चलें  ईडी के तत्कालीन अधिकारियों ने FIR रद्द करने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है. कपिल राज, देवव्रत झा समेत अन्य अधिकारियों की ओर यह याचिका दाखिल की गयी है. रांची के SC-ST थाना में अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है. 

इसे भी पढ़ें: 730 करोड़ GST घोटाला: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल और बेटे राज को जेल, PMLA कोर्ट में हुई पेशी

संबंधित सामग्री

180 यात्रियों का जान बचाने वाले सह पायलट स्मित मच्छार को दुनिया कर रही सलाम, पीएम मोदी, नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा- हीरो

180 यात्रियों का जान बचाने वाले सह पायलट स्मित मच्छार को दुनिया कर रही सलाम, पीएम मोदी, नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा- हीरो

11/09 जैसे हादसे को अंजाम देना चाहता था पायलट, स्मित ने चाकू का वार झेलकर भी नहीं खोई हिम्मत,<br/>

सांसद निशिकांत दुबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बाबा बैद्यनाथ मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता साफ़ 

सांसद निशिकांत दुबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बाबा बैद्यनाथ मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता साफ़ 

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज न्याय की जीत हुई.

रांची: मोरहाबादी मैदान में शुरू हुआ JCI एक्सपो उत्सव 2026, राज्यपाल बोले- युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देने की जरूरत

रांची: मोरहाबादी मैदान में शुरू हुआ JCI एक्सपो उत्सव 2026, राज्यपाल बोले- युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देने की जरूरत

एक्सपो का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में किया जा रहा है.

बिहार में बाढ़ पर डिप्टी CM विजय चौधरी का बड़ा बयान, बोले- अगले 48 घंटे स्थिति...

बिहार में बाढ़ पर डिप्टी CM विजय चौधरी का बड़ा बयान, बोले- अगले 48 घंटे स्थिति...

बिहार में बाढ़ की स्थिति पर उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।  

जयराम महतो के बयान पर भड़के पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष, बोले- 'व्यूज के लिए लेते हैं पुलिस का नाम'

जयराम महतो के बयान पर भड़के पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष, बोले- 'व्यूज के लिए लेते हैं पुलिस का नाम'

राहुल मुर्मू ने कहा कि जयराम महतो चर्चा में रहने के लिए सोशल मीडिया एल्गोरिदम (Algorithm) का इस्तेमाल करते हैं.