जांबाजी को सलाम!

180 यात्रियों का जान बचाने वाले सह पायलट स्मित मच्छार को दुनिया कर रही सलाम, पीएम मोदी, नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा- हीरो

11/09 जैसे हादसे को अंजाम देना चाहता था पायलट, स्मित ने चाकू का वार झेलकर भी नहीं खोई हिम्मत,<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
180 यात्रियों का जान बचाने वाले सह पायलट स्मित मच्छार को दुनिया कर रही सलाम, पीएम मोदी, नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा- हीरो

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारतीय मूल के सह-पायलट स्मित मच्छार की आज पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. उन्होंने जिस बहादुरी का परिचय देते हुए, घायल होने के बाद भी विमान में सवाल 180 यात्रियों की जान बचाई उसकी न सिर्फ पूरी में सराहना हो रही है, बल्कि दुनिया के बड़े-बड़े राजनेता उन्हें सलाम कर रहे हैं.  पीएम नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो उन्हें हीरो कहा.

यह वाकया पेश आया था संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के उस विमान में जो दुबई से इजरायल के तेल अवीव की उड़ान पर था. लेकिन इस विमान का अपहरण करने का प्रयास किया गया. न सिर्फ अपहरण, बल्कि अमेरिका के 11/09 जैसे हादसे को अंजाम देने का प्रयास किया गया था. यह प्रयास कोई और नहीं बल्कि उसी विमान के ओमानी पायलट ने किया था. विमान को हाई जैक किये जाने के प्रयास में चाकूबाजी की घटना भी हुई जिसमें सह पायलट स्मित मच्छार घायल हो गए. लेकिन चाकू से घायल होने के बाद भी उन्होंने आरोपी पायलट को काबू में कर लिया और एक बहुत बड़े हादसे को अंजाम दिये जाने की सम्भावना को समाप्त कर दिया. 

सह पायटल स्मित मच्छार की इस जांबाजी की दुनिया के कई राजनेताओं ने जी भर कर सराहना की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनकी तारीफ की है.

हीरो हैं स्मित मच्छार - पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को स्मित मच्छार के साहसिक कारनामे की सराहना करते  हुए एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, 'कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं. बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया.'

इसके साथ प्रधानमंत्री ने उनके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की.

ट्रंप ने भी स्मित मच्छार को हीरो बताया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी स्मित मच्छार के साहस की सराहना की है. उन्होंने चाकू मारने वाले आरोपी पायलट को आतंकवादी और स्मित मच्छार को हीरो बताया. व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा-
 "फ्लाईदुबई जेट के कैप्टन को चाकू मारने वाला पायलट शायद एक आतंकवादी या फिर कोई सिरफिरा था. बुरी तरह घायल होने के बावजूद कैप्टन कॉकपिट खोलने और मदद के लिए चिल्लाने में कामयाब रहा. एक तरह से वह हीरो था."

स्मित ने हवा में ही दुर्घटना टाल दी- नेतन्याहू 

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी स्मित मच्छार के साहस की सराहना करते हुए कहा एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा-
'मैं भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए सलाम करता हूं. चाकू लगने और घायल होने के बावजूद, उन्होंने मुकाबला किया, विरोध किया, कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और यात्रियो को हमलावर पर काबू पाने में मदद की, जिससे हवा में होने वाली बड़ी दुर्घटना टल गई. वह एक सच्चे हीरो हैं'.

हाईजैक के प्रयास के बाद क्या हुआ?

जिस समय यह घटना हुई विमान सऊदी अरब के ऊपर था, तब सबसे पहले कॉकपिट से चेतावनी कोड 7700 और उसके तुरंत बाद आपातकालीन कोड 7500 भेजा गया. यह हाईजैक होने या गैरकानूनी हस्तक्षेप से जुड़ा संकेत है.

कोड मिलने के बाद इजरायल ने अपनी वायुसेना को रवाना कर दिया. बाद में पता चला कि एक पायलट ने विमान अपहरण की कोशिश की जिसने चाकू चलाया था. इसका इरादा प्लेन को क्रैश कराने का था.

यह भी पढ़ें:  IND vs WI T20: 5 और 6 अक्टूबर को JSCA स्टेडियम में होगी टिकटों की बिक्री, ऑनलाइन टिकट की भी सुविधा उपलब्ध 

संबंधित सामग्री

सांसद वीडी राम ने किशुनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में लिया भाग, सेविका-सहायिका का किया सम्मान

सांसद वीडी राम ने किशुनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में लिया भाग, सेविका-सहायिका का किया सम्मान

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनके बीच फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया

अभिजीत तिवारी हत्याकांड मामले के आरोपी सनी मिंज को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका 

अभिजीत तिवारी हत्याकांड मामले के आरोपी सनी मिंज को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका 

शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने अभिजीत तिवारी की हत्या कर दी थी. 

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में आरोपी महेश पाहन को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में आरोपी महेश पाहन को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में आरोपी महेश पाहन को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की.

ACB की बड़ी कार्रवाई, सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन विनोद लोहरा 50 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई, सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन विनोद लोहरा 50 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय (सीओ ऑफिस) के अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.