GST घोटाला

730 करोड़ GST घोटाला: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल और बेटे राज को जेल, PMLA कोर्ट में हुई पेशी

कल बुधवार सुबह से रात तक हुई छापेमारी के बाद  देर रात बिस्टुपुर स्थित आवास से दोनों को गिरफ्तार किया गया था.

By : Dipali Kumari
730 करोड़ GST घोटाला: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल और बेटे राज को जेल, PMLA कोर्ट में हुई पेशी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
730 करोड़ रुपये की जीएसटी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल और उनके बेटे राज जायसवाल को जेल भेज दिया गया. दोनों को पीएमएलए की विशेष जज के आवासीय कोर्ट में  पेश किया गया था. 

बताते चलें कल बुधवार सुबह से रात तक हुई छापेमारी के बाद  देर रात बिस्टुपुर स्थित आवास से दोनों को गिरफ्तार किया गया था. कल बुधवार की सुबह ईडी ने जमशेदपुर के बिस्टुपुर में 3 और कोलकाता में 2 ठिकानों पर कार्रवाई की थी. छापेमारी के दौरान ईडी ने कई अहम दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद किये थे. 

यह पूरा मामला 730  करोड़ के फर्जीवाड़े और टैक्स चोरी कर जीएसटी घोटाले और अवैध वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है. कारोबारी बबलू जायसवाल पर बोगस कंपनियों  के जरिए फर्जी बिलिंग करने, अवैध रूप से आईटीसी प्राप्त करने और बड़े पैमाने पर राजस्व को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप है.
जीएसटी घोटाला मामले में इससे पहले 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इनमें शिवकुमार देवड़ा, विक्की भालोटिया, अमित गुप्ता और मोहित देवड़ा शामिल हैं. 

ईडी की जांच में GST चोरी के साक्ष्य मिले थे. 90 से अधिक शेल कंपनी बनाकर GST चोरी की गयी थी. सेल कंपनियों के नाम पर GST इंट्री कर 730  करोड़ से अधिक का फर्जीवाड़ा करने का आरोप है. 

इसे भी पढ़ें: रांची: चुटिया थाना में जमकर हंगामा, ज्वेलरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट के बाद बढ़ा विवाद 

संबंधित सामग्री

180 यात्रियों का जान बचाने वाले सह पायलट स्मित मच्छार को दुनिया कर रही सलाम, पीएम मोदी, नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा- हीरो

180 यात्रियों का जान बचाने वाले सह पायलट स्मित मच्छार को दुनिया कर रही सलाम, पीएम मोदी, नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा- हीरो

11/09 जैसे हादसे को अंजाम देना चाहता था पायलट, स्मित ने चाकू का वार झेलकर भी नहीं खोई हिम्मत,<br/>

सांसद निशिकांत दुबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बाबा बैद्यनाथ मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता साफ़ 

सांसद निशिकांत दुबे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, बाबा बैद्यनाथ मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता साफ़ 

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज न्याय की जीत हुई.

रांची: मोरहाबादी मैदान में शुरू हुआ JCI एक्सपो उत्सव 2026, राज्यपाल बोले- युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देने की जरूरत

रांची: मोरहाबादी मैदान में शुरू हुआ JCI एक्सपो उत्सव 2026, राज्यपाल बोले- युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा देने की जरूरत

एक्सपो का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में किया जा रहा है.

बिहार में बाढ़ पर डिप्टी CM विजय चौधरी का बड़ा बयान, बोले- अगले 48 घंटे स्थिति...

बिहार में बाढ़ पर डिप्टी CM विजय चौधरी का बड़ा बयान, बोले- अगले 48 घंटे स्थिति...

बिहार में बाढ़ की स्थिति पर उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है।  

जयराम महतो के बयान पर भड़के पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष, बोले- 'व्यूज के लिए लेते हैं पुलिस का नाम'

जयराम महतो के बयान पर भड़के पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष, बोले- 'व्यूज के लिए लेते हैं पुलिस का नाम'

राहुल मुर्मू ने कहा कि जयराम महतो चर्चा में रहने के लिए सोशल मीडिया एल्गोरिदम (Algorithm) का इस्तेमाल करते हैं.