जयराम महतो

जयराम महतो के बयान पर भड़के पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष, बोले- 'व्यूज के लिए लेते हैं पुलिस का नाम'

राहुल मुर्मू ने कहा कि जयराम महतो चर्चा में रहने के लिए सोशल मीडिया एल्गोरिदम (Algorithm) का इस्तेमाल करते हैं.

By : Dipali Kumari
जयराम महतो के बयान पर भड़के पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष, बोले- 'व्यूज के लिए लेते हैं पुलिस का नाम'

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड पुलिस एसोसिएशन और डुमरी विधायक जयराम महतो का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. जयराम महतो के एक बयान को लेकर अब झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू की प्रतिक्रिया सामने आई है. राहुल मुर्मू ने जयराम महतो के बयान का कड़ा विरोध किया है. 

राहुल मुर्मू ने कहा कि जयराम महतो चर्चा में रहने के लिए सोशल मीडिया एल्गोरिदम (Algorithm) का इस्तेमाल करते हैं. उन्हें पता है कि पुलिस का नाम लेने से सोशल मीडिया पर व्यू (Views) मिलते हैं. सोशल मीडिया पर व्यू और लाइक्स पाने के लिए विधायक जयराम महतो ऐसा बयान देते हैं. 
राहुल मुर्मू ने कहा कि पहले चर्चा में रहने के लिए जयराम महतो "नाय चलतो-नाय चलतो" शब्द का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब वह भूल गए हैं.

बताते चलें जयराम महतो ने एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष के लेकर कहा था "ऐसा नचाये की प्रेस कांफ्रेस करना भूल गया".

इसे भी पढ़ें: ED अफसरों पर FIR मामला: हाईकोर्ट ने CM हेमंत सोरेन पर लगाया ₹10 हजार जुर्माना

संबंधित सामग्री

सांसद वीडी राम ने किशुनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में लिया भाग, सेविका-सहायिका का किया सम्मान

सांसद वीडी राम ने किशुनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में लिया भाग, सेविका-सहायिका का किया सम्मान

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनके बीच फल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया

अभिजीत तिवारी हत्याकांड मामले के आरोपी सनी मिंज को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका 

अभिजीत तिवारी हत्याकांड मामले के आरोपी सनी मिंज को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका 

शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने अभिजीत तिवारी की हत्या कर दी थी. 

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में आरोपी महेश पाहन को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में आरोपी महेश पाहन को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या करने के मामले में आरोपी महेश पाहन को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की.

ACB की बड़ी कार्रवाई, सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन विनोद लोहरा 50 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई, सिल्ली अंचल कार्यालय का अमीन विनोद लोहरा 50 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने सिल्ली अंचल कार्यालय (सीओ ऑफिस) के अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.