न्यूज़11 भारत
बेरमो/डेस्क: सीसीएल ढोरी क्षेत्र के जीएम कार्यालय के मुख्य द्वार के समीप भू-धंसान का ऐसा खौफनाक मंजर दिखा कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आज गुरुवार सुबह अचानक करीब 5 फीट नीचे सड़क धंस गयी, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. सड़क के साथ ही आसपास की जमीन में भी दरारें पड़ गयी हैं. भू-धंसान की जद में आने से सड़क किनारे की पांच अस्थायी दुकानें भी जमींदोज हो गईं.

गनीमत रही कि बीते दिनों हुए भू-धंसान के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पहले ही दुकानों को खाली करा लिया था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. हालात को देखते हुए बेरमो प्रशासन ने फुसरो-करगली मुख्य मार्ग पर तत्काल आवाजाही बंद कर दी है. मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लोगों को धंसे हिस्से से दूर रहने की हिदायत दी गई है.
सुबह जो नजरा देखने को मिला वह हैरत कर देने वाली है, जंहा लोगों को सतर्क व सुरक्षित रहने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में ED की बड़ी कार्रवाई! 734 करोड़ GST घोटाले में बाप-बेटा गिरफ्तार