वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड 9वां बार पेश किया बजट, पूर्व मुख्यमंत्री...

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड 9वां बार पेश किया बजट, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की जमकर सराहना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड 9वां बार पेश किया बजट पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की जमकर सराहना

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: आज (1 फरवरी) संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड 9वां बार केंद्रीय बजट पेश किया. बजट के पेश करने के बाद पक्ष और विपक्ष के तरफ से प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया. बजट का जहां एक तरफ बीजेपी पार्टी के नेता और उनके सहयोगी दलों ने सराहना की. वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी के नेताओं ने बजट की जमकर आलोचना किया. प्रतिक्रियाओं का दौर के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बयान भी बजट को लेकर सामने आया है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बजट की जमकर तारीफ की है. तो चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है.

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ये कहा

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बजट की सराहना करते हुए कहा, 'अगर इस बजट को चंद शब्दों में कहूं तो यह लोक कल्याणकारी और देश को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रति समर्पित दूरदर्शी बजट है. यह गांव, गरीब, नौजवान, किसान, नारी शक्ति, आदिवासी, दलित, पिछड़ों और अत्यंत पिछड़ों तथा मध्यम वर्ग को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है. इस बजट में बुनियादी ढांचे (Infrastructure) पर जोर और मध्यम वर्ग को दी गई राहत सराहनीय है. विशेष रूप से झारखंड जैसे खनिज प्रधान राज्य के लिए बुनियादी ढांचे और जनजातीय कल्याण हेतु किए गए प्रावधान राज्य की प्रगति को नई गति प्रदान करेंगे. बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन, उद्यमिता, डिजिटल विकास और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने पर दिया गया विशेष जोर आने वाले वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.'

अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि 'ग्रामीण विकास, कृषि सुधार, MSME सेक्टर और स्टार्ट अप्स को प्रोत्साहन से देश के युवाओं और छोटे उद्यमियों को नए अवसर मिलेंगे. यह बजट सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को साकार करने की कार्ययोजना है. सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, देश के जन-जन और प्रत्येक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और कल्याण के प्रति समर्पित बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी झारखंड वासियों की ओर से आभार.'

यह भी पढ़ें: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह पहुंचे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, ढोल नगाड़े के साथ कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

संबंधित सामग्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक की NSA हिरासत आचनक खत्म

देश-विदेश

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक की NSA हिरासत आचनक खत्म

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर 

झारखंड

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर 

मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ

झारखंड

मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ

24 घंटे के भीतर दूसरी सड़क दुर्घटना, ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक से टकराई बाइक

बिहार

24 घंटे के भीतर दूसरी सड़क दुर्घटना, ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक से टकराई बाइक