न्यूज11 भारत
मांडर/डेस्क: आज शनिवार को संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज मांडर में फैशन शो और सोहराई पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया. जिसमे में छात्र - छात्राओं ने बढ़ - चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग लिया. मौके पर कॉलेज की प्रचार्या सिस्टर मेरी मगदली बागे ने कहा की इस तरह का आयोजन छात्र - छात्राओं में रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का एक मंच है हमरा प्रयास रहता है की प्रत्येक छात्र - छात्राओं को उचित मंच दें. इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अनिल खलखो, सईद अख्तर, विजय किसपोट्टा, सुमन कुजूर, सबीना तिर्की, मेनूका बेक, रश्मि तिर्की, सुशांत चक्रवर्ती सहित सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं का योगदान रहा.
यह भी पढ़ें: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से तेलंगाना HC के मुख्य न्यायाधीश ने की मुलाकात