खलारी थाना में विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित, जयदीप टोप्पो को दी गई भावभीनी विदाई

खलारी थाना में विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित, जयदीप टोप्पो को दी गई भावभीनी विदाई

खलारी थाना में विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित जयदीप टोप्पो को दी गई भावभीनी विदाई

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   खलारी थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो के विदाई एवं नवनियुक्त थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा के स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे. समारोह का माहौल भावुक होने के साथ-साथ उत्साहपूर्ण भी रहा.

समारोह में उपस्थित लोगों ने जयदीप टोप्पो के 15 माह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान में पुलिस की सक्रिय भूमिका देखने को मिली. वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य किया. उनके सरल स्वभाव, सहज व्यवहार और जनसंपर्क शैली की लोगों ने विशेष प्रशंसा की.

कार्यक्रम में मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान नये थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा का बुके एवं पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उपस्थित लोगों ने उन्हें क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था बनाए रखने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

अपने संबोधन में जयदीप टोप्पो ने कहा कि खलारी की जनता से उन्हें हमेशा सहयोग, सम्मान और स्नेह मिला. उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया. वहीं नये थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने कहा कि वे जनता के सहयोग से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने आम लोगों से पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील भी की.

समारोह में सुशील अग्रवाल, सोनू पांडे, शत्रुंजय कुमार सिंह, सुनील सिंह, तनवीर आलम, इस्माइल अंसारी, इंद्रा तुरी, मोनू रजक, विक्की सिंह, पप्पू सिंह, शकील अंसारी, मो. चांद, जावेद अंसारी, अनवर अंसारी सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: केडीएच न्यू कोल डंप क्षेत्र में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.770 टन अवैध कोयला जब्त

संबंधित सामग्री

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड

स्वच्छ भारत के तहत बोकारो क्लब में किया गया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

झारखंड

मनोहरपुर में बाइक साइकिल की टक्कर में एक युवर गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

झारखंड

गावां बिजली कार्यालय में उपभोक्ता शिकायत शिविर आयोजित, बढ़े बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

झारखंड

फूड सेफ्टी विभाग ने गावां में की छापेमारी, मिठाई में मिलावटी रंग के इस्तेमाल, असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर कार्

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह

झारखंड

बरवाडीह के 15वें एसडीपीओ बने बीरेंद्र राम, संभाला पदभार, नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह