मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: जनगणना 2026 के पहले चरण के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक 371 में मकान गणना का कार्य जारी है. गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड के सोनबाद पंचायत स्थित महदैया गाँव में प्रगणक हरिनंदन कुमार घर-घर जाकर गणना कर रहे हैं.
हरिनंदन कुमार HLB नक्शे के आधार पर गाँव की सीमा तय कर प्रत्येक मकान को क्रमांक दे रहे हैं. हाउस लिस्ट शेड्यूल में मुखिया का नाम, मकान का उपयोग, स्वामित्व, दीवार-छत-फर्श की सामग्री, कमरों की संख्या दर्ज की जा रही है. साथ ही पेयजल स्रोत, शौचालय सुविधा, बिजली कनेक्शन, रसोई में इस्तेमाल होने वाला ईंधन, जल निकासी और संपत्तियों का विवरण भी नोट किया जा रहा है.
डेटा को CAPI मोबाइल ऐप में जियो-टैगिंग के साथ अपलोड किया जा रहा है. ग्रामीणों का सहयोग अच्छा मिल रहा है. पर्यवेक्षक नियमित जांच कर रहे हैं. यह गणना PM आवास, नल-जल, उज्ज्वला जैसी योजनाओं के लिए आधार बनेगी. हरिनंदन कुमार ने बताया हमारा लक्ष्य महदैया में एक भी मकान न छूटे, इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें: टीवी सेटअप बॉक्स बना मौत का कारण, करंट लगने से मासूम की हुई दर्दनाक मौत