रांची के इन इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स

रांची के इन इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली, देखें पूरी डिटेल्स

रांची के इन इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली देखें पूरी डिटेल्स

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कोकर विद्युत प्रमंडल अंतर्गत आरएमसीएच सब डिवीजन में बुधवार, 26 फरवरी को विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह व्यवधान RDSS योजना के तहत चल रहे कार्यों के कारण होगा.

पावर हाउस मोराबादी से जुड़े 11 केवी न्यू मोराबादी और हरिहर सिंह रोड फीडर में एलटी के नंगे तारों को कवर केबल में बदलने तथा नए पोल खड़ा करने का कार्य किया जाएगा. इसके कारण न्यू एरिया मोराबादी, डबल ट्रांसफार्मर चौक, सोनू जनरल स्टोर क्षेत्र, दुर्गावती चौक, मंडा टोला, मस्जिद गली और हरिहर सिंह रोड इलाके के ट्रांसफार्मर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रहेंगे.

इसके अलावा पानी टंकी पावर हाउस से संचालित 11 केवी बूटी फीडर में भी मरम्मत कार्य प्रस्तावित है. बूटी क्षेत्र में तारों को कवर केबल में परिवर्तित करने के लिए हनुमान नगर और शर्मा कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है.

ये भी पढ़ें- उत्पाद पुलिस की कड़ी कार्रवाई, भट्ठी ध्वस्त, अवैध शराब नष्ट

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा-

झारखंड

बांकुड़ा में चम्पाई सोरेन ने साधा TMC पर सीधा निशाना, कहा- 'राष्ट्रपति का अपमान करने वाली...'