हुसैनाबाद में चुनावी सरगर्मी तेज, उषा देवी ने बढ़ाया जनसंपर्क

By : Vaibhaw Vikram
हुसैनाबाद में चुनावी सरगर्मी तेज, उषा देवी ने बढ़ाया जनसंपर्क

विकास/न्यूज11 भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: नगर निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आते ही शहर का सियासी पारा चढ़ने लगा है. प्रत्याशी लगातार मतदाताओं तक पहुंच बनाने में जुटे हैं, हालांकि आम वोटर अभी खुलकर अपनी पसंद जाहिर नहीं कर रहे हैं. इसी बीच हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद की आरक्षित सीट से पूर्व अध्यक्ष उषा देवी ने अपने प्रचार अभियान को और धार दे दी है. वे लगातार गली-मोहल्लों का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर रही हैं. शहर में “बहन” के नाम से पहचान रखने वाली उषा देवी को जनसमर्थन भी मिलता नजर आ रहा है. शनिवार को समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते हुए उन्होंने मतदाताओं से बैलेट पेपर पर क्रम संख्या 2, छड़ी छाप के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि वह इस शहर की बेटी हैं और यहां के लोग उनके परिवार जैसे हैं. पूर्व में मिले सहयोग और स्नेह को याद करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी. उषा देवी ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. पेयजल, सड़क, नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं को हर वार्ड तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य है.जनसंपर्क के दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद लिया और लोगों से अपील की कि वे उन्हें इस बार फिर सेवा का अवसर दें. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन उन्हें पुनः विजय दिलाएगा.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: चित्रेश्वर धाम में आस्था का सैलाब, तीन राज्यों के श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

संबंधित सामग्री

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.