खलारी कोयलांचल में कल अकीदत के साथ मनाया जाएगा ईदुल अजहा, मस्जिदों, ईदगाहों व मद...

खलारी कोयलांचल में कल अकीदत के साथ मनाया जाएगा ईदुल अजहा, मस्जिदों, ईदगाहों व मदरसों में होगी विशेष नमाज

खलारी कोयलांचल में कल अकीदत के साथ मनाया जाएगा ईदुल अजहा मस्जिदों ईदगाहों व मदरसों में होगी विशेष नमाज

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 
 
खलारी/डेस्क:
  खलारी कोयलांचल क्षे त्र में गुरुवार को ईदुल अजहा का पर्व पूरे धार्मिक उल्लास, अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा. पर्व को लेकर क्षेत्र की सभी मस्जिदों, ईदगाहों एवं मदरसों में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. बुधवार देर शाम तक विभिन्न इबादतगाहों की साफ-सफाई, रोशनी एवं नमाजियों की सुविधा को लेकर इंतजाम किए जाते रहे. ईदुल अजहा को लेकर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

मुस्लिम समुदाय के लोग गुरुवार सुबह निर्धारित समय पर मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचकर ईदुल अजहा की नमाज अदा करेंगे. नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी जाएगी. नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देंगे तथा सुन्नत-ए-इब्राहीमी के तहत कुर्बानी की रस्म अदा की जाएगी.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खलारी जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे ईदुल अजहा की नमाज अदा की जाएगी. जी टाइप स्थित मस्जिदे गौसिया में भी सुबह 7:30 बजे नमाज होगी. हुटाप मोड़ मस्जिद रजा एवं हुटाप दारुल उलूम गौसिया रिजविया मुस्तफा नगर में सुबह 7:00 बजे नमाज अदा की जाएगी.

इसी प्रकार जेहली टांड़ स्थित मस्जिदे गरीब नवाज में सुबह 7:30 बजे तथा ईदगाह में सुबह 7:00 बजे नमाज होगी. मस्जिदे बिलाल डकरा एवं धमधमिया मस्जिद में सुबह 8:00 बजे नमाज अदा की जाएगी.

मायापुर छापर टोला स्थित अंजुमन गरीब नवाज मस्जिद में सुबह 7:00 बजे नमाज होगी. वहीं तनजीम अहले सुन्नत मदरसा, कदीम अहले सुन्नत, मैक्लुस्कीगंज मदीना मस्जिद कोनका, गुलशने रजा सुन्नी बरेलवी मदरसा, डकरा, भूतनगर, बचरा जमा मस्जिद, नूरी मस्जिद कल्याणपुर, बड़ी मस्जिद बहेरा ईदगाह, न्यू मंगरदहा मस्जिद, पुरनी राय मस्जिद एवं राय जामा मस्जिद में भी सुबह 7:00 बजे ईदुल अजहा की नमाज अदा की जाएगी.

ईदुल अजहा को लेकर बाजारों में भी रौनक बनी हुई है. लोगों ने बुधवार को देर शाम तक खरीदारी की. सेवई, मेवे, कपड़े एवं अन्य जरूरी सामानों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई. बच्चों में नए कपड़ों और ईद की खुशियों को लेकर खास उत्साह नजर आया.

पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी सतर्क है. विभिन्न मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा-लातेहार जिलों के बॉडर पर मंडल डैम निर्माण कार्य का गढ़वा-लातेहार DC ने संयुक्त रूप से किया निरीक्षण

 

संबंधित सामग्री

पलामू में सदर थाना पुलिस ने बकरीद को शांति से संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

झारखंड

पलामू में सदर थाना पुलिस ने बकरीद को शांति से संपन्न कराने को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

अंगारपथरा के कांटापहाड़ी पहुचीं रागिनी सिंह, लिया भूधसान स्थल का जायजा

झारखंड

अंगारपथरा के कांटापहाड़ी पहुचीं रागिनी सिंह, लिया भूधसान स्थल का जायजा

बकरीद को लेकर चंदवा में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

झारखंड

बकरीद को लेकर चंदवा में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

अशोक परियोजना कर्मी रमेश उरांव दो दिनों से लापता, बंद खदान में तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

झारखंड

अशोक परियोजना कर्मी रमेश उरांव दो दिनों से लापता, बंद खदान में तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बकरीद को लेकर राजगंज पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च

झारखंड

बकरीद को लेकर राजगंज पुलिस अलर्ट, विभिन्न क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च