न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड पर्यटन विकास निगम में 10 करोड़ 40 लाख की हेराफेरी मामले की जांच में ईडी जुटी हुई है. मामले में जेटीडीसी के तत्कालीन कैशियर गिरिजा प्रसाद सिंह और केनरा बैंक के हटिया ब्रांच के तत्कालीन मैनेजर अमरजीत कुमार और आलोक कुमार को आरोप बताया जा रहा है.
ईडी के द्वारा जांच में अब तक पाया गया है कि जेटीडीसी के तत्कालीन प्रबंध निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर से केनरा बैंक के हटिया शाखा में निगम के नाम पर खाता खोला गया था. जिसमें 10 करोड़ के अधिक की रकम हस्तांतरित की गई और फिर उस रकम को कई बैंक खातों के ट्रांसफर किया गया था.
बता दें कि धुर्वा थाने में दर्ज इस मामले को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीआईडी को जांच का जिम्मा सौंपा गया था, जिसमें सीआईडी को बड़ी सफलता मिली थी पैसों की भी रिकवरी हुई थी. लेकिन समय के साथ इस केस में सीआईडी का अनुसंधान सुस्त पड़ गई.
यह भी पढ़ें: बिहार में हवाई यात्रियों के लिए नई शुरुआत, पटना से नवी मुंबई के लिए 29 मार्च से शुरू होगी फ्लाइट सेवा