गुमला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन, अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम कार...

गुमला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन, अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम कार्तिक जतरा में हुई शामिल

गुमला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम कार्तिक जतरा में हुई शामिल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
झारखंड के गुमला जिले में आज अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम कार्तिक जतरा का भव्य आयोजन हुआ. रायडीह प्रखंड में आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई. मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई मौजूद रहे.


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गुमला रवाना होने से पहले सीएम हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने लोकभवन में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की.

height=400


इसके अलावा राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की.

height=319


झारखंड के गुमला जिले में आज अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम कार्तिक जतरा का भव्य आयोजन होने जा रहा हैं. रायडीह प्रखंड में आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

रायडीह में सजेगा आदिवासी संस्कृति का मंच
यह सांस्कृतिक समागम रायडीह प्रखंड के पंखराज साहेब कार्तिक उरांव चौक बैरियर बगीचा, मांझाटोली में आयोजित किया जा रहा हैं. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों से आई आदिवासी पारंपरिक खोड़हादल नृत्य मंडलियां अपनी लोक कला, नृत्य और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगी. इस आयोजन के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा.

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए गुमला जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई हैं. जिला और प्रखंड प्रशासन लगातार स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा हैं. वहीं, आदिवासी शक्ति स्वायत्त शासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति भी राष्ट्रपति के स्वागत और कार्यक्रम की सफलता को लेकर नियमित बैठकें कर रही हैं.

गुमला हवाई क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित
राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक गुमला जिले के हवाई क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया हैं. इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडर और अन्य हवाई उपकरणों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कार्यक्रम के बाद रांची होते हुए दिल्ली रवाना होंगी राष्ट्रपति
कार्तिक जतरा में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हेलीकॉप्टर से गुमला से रांची लौटेंगी. इसके पश्चात वे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी. राष्ट्रपति के इस दौरे से गुमला जिले को राष्ट्रीय पहचान मिलने के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का कहर! शीतलहर से कांपा कांके, पारा 2.5 डिग्री पर पहुंचा

संबंधित सामग्री

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

झारखंड

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार  फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

क्राइम

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

पटना पुलिस ने ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी घायल हो गया, जबकि बाकी आरोपियों ....

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश