मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: पिपरवार :भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और क्षेत्र में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई.इस अवसर पर कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम,भाषण और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया. जानकारी के मुताबिक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पुरानी राय विद्यालय में जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य गणेश महतो एवं जयंती प्रमुख आचार्य राजेश्वरी सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलन,पुष्प अर्पण एवं माल्यार्पण कर किया गया.
इस दौरान वरिष्ठ आचार्य योगेंद्र ठाकुर ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष और उपलब्धियों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी.वही न्यू उदयन पब्लिक स्कूल कल्याणपुर मे बाबा साहेब की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई.कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई.इसके बाद विद्यार्थियों ने भाषण, कविता और निबंध के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के जीवन,उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को प्रस्तुत किया. स्कूल की प्रबंधक रेहाना प्रवीन ने छात्रों को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया.
इधर किड्स ऐ जूनियर स्कूल राय बाजार मे भी संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई. मुख्य अतिथि डॉ. विमलेश कुमार ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.उन्होंने अपने संबोधन में अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया.कार्यक्रम में सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे.इसके साथ ही पिपरवार क्षेत्र के बिजैन गांव मे डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई.
कार्यक्रम की अध्यक्षता रंथू गंझू ने की,जबकि संचालन राहुल राम ने किया.मुख्य अतिथि मे इकबाल हुसैन और विशिष्ट अतिथियों में रतनलाल एवं एसडी राम शामिल रहे. सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण भी किया गया.कार्यक्रम में पच्चू गंझू, कुलेश्वर राम,बालेश्वर राम, कर्म गंझू,अर्जुन गंझू, असलम,गोपाल राम,नीरज राम और नरेश राम सहित कई लोग मौजूद थे.
इधर बीओसीएम कॉलोनी पिपरवार स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया.मुख्य अतिथि मे क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी हेमचंद महतो,विद्यालय के प्रधानाचार्य लालू उरांव, सेवक मनोज राम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन,माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और बच्चे मौजूद थे.पूरे क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता,शिक्षा और उनके आदर्शों को अपनाने के संदेश के साथ मनाई गई.
यह भी पढ़ें: फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस ने भेजा जेल