न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शनिवार देर रात राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर तथा मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. उन्होंने समय पर चुनाव सामग्री का डिस्पैच शुरू करने का निर्देश दिया.वहीं रिसीविंग सेंटर पर प्लान के अनुसार ध्यानपूर्वक सामग्री प्राप्त करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए. आज विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए मेगा स्पोर्ट्स ग्राउंड से चुनाव सामग्री भेजी जायेगी.
यह भी पढ़े: बहरागोड़ा में धू-धू कर जली स्लीपर बस, ड्राइवर की तत्परता ने बचाई यात्रियों की जान