गिरिडीह में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए अन्नपूर्णा देवी, डॉ सरफराज अहमद व गि...

गिरिडीह में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए अन्नपूर्णा देवी, डॉ सरफराज अहमद व गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी से की गई मांग

गिरिडीह में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए अन्नपूर्णा देवी डॉ  सरफराज अहमद व गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी से की गई मांग

न्यूज11  भारत

गिरिडीह/डेस्क: सलैया संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड रेल यूजर एसोसिएशन के बैनर युवाओं ने केंद्रीय मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ,राज्यसभा सांसद डॉ  सरफराज अहमद व गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी से मुलाकात कर रेल सुविधाओ के विस्तार समेत विभन्न मांगो को लेकर मांग पत्र सौंपा.इस दौरान तीनो सांसदों ने अपनी और से रेल मंत्रालय के समक्ष बातों को गंभीरता पूर्वक रखने का भरोशा दिलाया.

मांग पत्र में माध्यम से तीनों सांसदों से मुख्य तौर पर तीन मांगे रखी गई जिनमे  पहली मांग सियालदह–आसनसोल ट्रेन का विस्तार गिरिडीह अथवा न्यू गिरिडीह तक किए जाने साथ ही सलैया (पचंबा) स्टेशन पर इंटरसिटी एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव व तीसरी एवं महत्वपूर्ण मांग आगामी श्रावण  माह को देखते हुए शिवभक्तों की सुविधा हेतु व एम्स जाने वाले मरीजो के लिए कोडरमा से वाया सलैया एवं न्यू गिरिडीह व शंकरपुर  होते हुए बैद्यनाथ धाम तक एक नई मेमू ट्रेन चलाने की मांग रखी गई.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से गिरिडीह के शहरी व ग्रामीण इलाके की बड़ी आबादी एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों रेल यात्रियों, छात्रों, मजदूरों एवं श्रद्धालुओं व मरीजो को इसका सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी वहीं के झारखंड रेल यूज़र्स के विशेष सदस्य आयुष कन्धवे ने भी जनता से जुड़ी  मांगों से सांसदों को अवगत करवाया .इस दौरान गौतम सोनी, अमित छापरिया, श्रीकांत  ,तुलसी राणा, मिथलेश पांडेय एवं बीरेन्द्र पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बाइक पर बैठे बच्चे के गले से ब्लेड मारकर लॉकेट उड़ाया, मासूम लहूलुहान

संबंधित सामग्री

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

झारखंड

सरायकेला के कपाली में अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका गहराई

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

झारखंड

जरीडीह में दिनदहाड़े झपटमारी: राशन दुकान संचालिका के गले से 20 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार

ब्लॉक रोड तेतरियाडीह में वारदात, खरीदारी के बहाने दुकान पर रुके थे अपराधी

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

झारखंड

लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर पलामू पुलिस का कड़ा रुख, चैनपुर गोलीकांड के बाद चार हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

झारखंड

छतरपुर नगर पंचायत में सड़क पर लग रही मछली दुकानों और मांस की गंदगी से मिलेगी राहत

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के ज्ञापन पर नगर अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

झारखंड

नाबालिग अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित