डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में डॉ. भीम राव आंबेडकर व ज्योतिबा फुले जयंती पर विशेष क...

डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में डॉ. भीम राव आंबेडकर व ज्योतिबा फुले जयंती पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में डॉ भीम राव आंबेडकर व ज्योतिबा फुले जयंती पर विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क: :सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में सोमवार को अंबेडकर जयंती और ज्योतिबा फुले की जयंती के पूर्व अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने महान समाज सुधारकों के विचारों और उनके योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया.
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य साहिल ठाकरान एवं अन्य शिक्षकों द्वारा भीमराव अंबेडकर और ज्योतिबा फुले की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया.इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.अपने संबोधन में प्राचार्य साहिल ठाकरान ने कहा कि वर्तमान समय में जब देश का संवैधानिक लोकतंत्र कई चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है,तब फुले और अंबेडकर जी की क्रांतिकारी विचारधारा हमें दिशा और प्रेरणा देती है.उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने न केवल देश को एक मजबूत संविधान दिया, बल्कि सामाजिक समानता और न्याय के लिए भी महत्वपूर्ण संघर्ष किया.उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उन्हें आत्मसात करने की आवश्यकता है.कार्यक्रम के दौरान जलियांवाला बाग हत्याकांड (13 अप्रैल 1919) के शहीदों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.इस अवसर पर विद्यालय परिसर में मौजूद सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों ने मौन रखकर शहीदों को याद किया.सीसीए इंचार्ज एसके पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि बैसाखी के पावन दिन पर निहत्थे भारतीयों पर अंग्रेजों द्वारा की गई गोलीबारी इतिहास का एक काला अध्याय है.उन्होंने बताया कि इस घटना ने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम की ज्वाला को और प्रज्वलित किया.कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को नमन किया और देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया.इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे.जिससे कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायक बना.

यह भी पढ़ें: गढ़वा पहुंचे वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर, जिले की बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट योजना को लेकर की अधिकारियों के साथ बैठक
 

संबंधित सामग्री

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ईटकी व मांडर की बदलेगी दशा-दिशा : शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ईटकी व मांडर की बदलेगी दशा-दिशा : शिल्पी नेहा तिर्की

युवाओं को नए अवसर और रोजगार मिलने का भरोसा - बंधु तिर्की

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-कार की टक्कर में 4 घायल, 2 रिम्स रेफर, एक की हालत नाजुक

झारखंड

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-कार की टक्कर में 4 घायल, 2 रिम्स रेफर, एक की हालत नाजुक

लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

झारखंड

लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड

जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन

झारखंड

राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन