साइबर अपराध

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

जिला त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के लिए एक अति महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सतर्क रहने की अपील की है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

कुमार चंदन/न्यूज11  भारत

चतरा/डेस्क: चतरा जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. जिले में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने सीधे जिले के सर्वोच्च अधिकारी को ही अपना निशाना बना लिया है. चतरा के उपायुक्त (DC) रवि आनंद के नाम और उनकी तस्वीर का दुरुपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट संचालित किए जाने का मामला सामने आया है.

इस घटना के संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया है और जनसंपर्क कार्यालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के लिए एक अति महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अलर्ट रहने की अपील की है. चतरा जिला प्रशासन के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों और साइबर ठगों द्वारा डीसी रवि आनंद की तस्वीर और पदनाम का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर एक फेक प्रोफाइल बनाया गया है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अकाउंट उपायुक्त या जिला प्रशासन का आधिकारिक अकाउंट बिल्कुल भी नहीं है. अक्सर ऐसे फर्जी अकाउंट्स का इस्तेमाल साइबर अपराधी अधिकारियों का रौब दिखाकर आम लोगों से पैसों की ठगी करने, अवैध आर्थिक लेन-देन की मांग करने या गोपनीय व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने के लिए करते हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से खास अपील की है.

प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि यदि किसी भी व्यक्ति को उपायुक्त के नाम या तस्वीर वाले किसी भी संदिग्ध व्हाट्सएप नंबर से कोई मैसेज, कॉल या पैसे मांगने का अनुरोध प्राप्त होता है, तो उस पर भूलकर भी विश्वास न करें. बिना पूरी जांच-पड़ताल और सत्यापन के किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन न करें और न ही अपनी कोई भी निजी जानकारी ऐसे नंबरों पर साझा करें. प्रशासन ने निर्देश दिया है कि अगर किसी को भी इस तरह के फर्जी अकाउंट से कोई संपर्क किया जाता है या संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो इसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या सीधे जिला प्रशासन को दें, ताकि दोषियों पर त्वरित और विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा सके. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिला प्रशासन से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं और निर्देश केवल अधिकृत प्रशासनिक माध्यमों और जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से ही प्रसारित की जाती हैं. आम जनता से साइबर ठगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की गई है.

यह भी पढ़ें: चैनपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

संबंधित सामग्री

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार, 9 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा 

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार, 9 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा 

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी देवराज महतो दोषी करार दिए गए हैं. 9 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी. पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने यह फैसला सुनाया.

चंदवा थाना क्षेत्र और निकट के लोहरदगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, गंभीर तीन घायल रेफर

चंदवा थाना क्षेत्र और निकट के लोहरदगा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में आधा दर्जन घायल, गंभीर तीन घायल रेफर

घायलों को चंदवा के एक निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराया. बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र ले जाने की तैयारी

चक्रधरपुर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन माह के भीतर दूसरी चोरी से व्यापारी समाज में आक्रोश

चक्रधरपुर स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स में तीन माह के भीतर दूसरी चोरी से व्यापारी समाज में आक्रोश

व्यापारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, व्यापारी असुरक्षित महसूस करने लगें, तो यह पूरे व्यापारिक वातावरण के लिए गंभीर विषय है- संजय चौबे

बहरागोड़ा के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बहरागोड़ा के छात्र की भुवनेश्वर में संदिग्ध मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, भुवनेश्वर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रहा था सागर तोराई

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

पाकुड़ कोल रेलवे साइडिंग का पूर्व रेलवे की GM गीतिका पांडेय ने किया निरीक्षण, लोडिंग बढ़ाने के दिए निर्देश

जीएम ने महिला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए