न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे. उन्होंने PMLA कोर्ट के 21 सितंबर के आदेश को चुनौती दी है. मामले में क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल की. हेमंत सोरेन ने आरोप तय करने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है. ED की जांच पूरी होने तक आरोप तय नहीं करने की मांग खारिज हुई थी. जिस कानूनी प्रावधान के तहत याचिका दाखिल हुई उसमें कई आपत्ति पायी गया है. मेंटेनेबिलिटी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में कल सुनवाई होगी. यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायाधीश मनोज प्रसाद की खंडपीठ में होगी.
यह भी पढ़ें- 26001 सहायक अचार्य नियुक्ति मामला: पारा शिक्षकों की ओर से दाखिल 103 याचिका को टैग कर HC में हुई सुनवाई