स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

हुसैनाबाद में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दंगवार में प्रिया नर्सिंग होम सील, संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप नही

बिना वैध निबंधन संचालित होने का आरोप, जांच के दौरान नहीं मिले जरूरी कागजात

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुसैनाबाद में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दंगवार में प्रिया नर्सिंग होम सील, संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप नही

विकास कुमार/संतोष श्रीवास्तव/न्यूज 11 भारत 

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत दंगवार क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रिया नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया. विभाग के अनुसार नर्सिंग होम का संचालन बिना वैध निबंधन के किया जा रहा था. यह कार्रवाई क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत की गई. बताया गया कि दंगवार क्षेत्र में लंबे समय से बिना निर्धारित मानकों के क्लिनिक संचालित किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं.

शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रिया नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान नर्सिंग होम के निबंधन, निर्धारित मानकों और आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाओं से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया. विभाग के मुताबिक संचालक आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहा. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अधिकारियों की मौजूदगी में नर्सिंग होम को सील कर दिया. कार्रवाई के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के उपाधीक्षक डॉ. शशि भूषण तथा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनेश कुमार के अलावा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड लेखा प्रबंधक एवं कार्यालय लिपिक मौजूद रहे.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि बिना वैध निबंधन और निर्धारित मानकों के स्वास्थ्य संस्थान संचालित करने की अनुमति नहीं है. ऐसे संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी. अधिकारियों ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना निबंधन संचालित किए जा रहे क्लिनिकों के संचालकों में डर की स्थिति है. विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि इलाज के लिए पंजीकृत और अधिकृत अस्पताल एवं स्वास्थ्य संस्थानों का ही चयन करें.

यह भी पढ़ें: सीआरपीएफ हवलदार का शव पहुंचा हुसैनाबाद, सोन नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

संबंधित सामग्री

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में तीन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में दिलीप कुमार पासवान, दीपक कुमार और आनंद कुमार की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

आज आयोग का घेराव, तब सीईसी को राज्यसभा और मंत्री पद, कांग्रेस अपना इतिहास देखे - प्रतुल शाहदेव

आज आयोग का घेराव, तब सीईसी को राज्यसभा और मंत्री पद, कांग्रेस अपना इतिहास देखे - प्रतुल शाहदेव

आयोग ने एक सुर में दिया जवाब, कांग्रेस तथ्यों का जवाब देने के बजाय सड़क पर उतरकर चुनाव आयोग का घेराव कर रही है - प्रतुल

PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल 

PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल 

बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन PMLA कोर्ट के एक और आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे.

26001 सहायक अचार्य नियुक्ति मामला: पारा शिक्षकों की ओर से दाखिल 103 याचिका को टैग कर HC में हुई सुनवाई

26001 सहायक अचार्य नियुक्ति मामला: पारा शिक्षकों की ओर से दाखिल 103 याचिका को टैग कर HC में हुई सुनवाई

26001 सहायक अचार्य नियुक्ति मामले में पारा शिक्षकों की ओर से दाखिल 103 याचिका को टैग कर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. यह सुनवाई नॉर्मलाइजेशन विवाद को लेकर हुई.

सीआरपीएफ हवलदार का शव पहुंचा हुसैनाबाद, सोन नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

सीआरपीएफ हवलदार का शव पहुंचा हुसैनाबाद, सोन नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

परिजनों ने विभागीय प्रताड़ना का आरोप लगाकर जांच की मांग की