पिपरवार कोयलांचल में मनायी गयी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

पिपरवार कोयलांचल में मनायी गयी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती

पिपरवार कोयलांचल में मनायी गयी संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:   पिपरवार :संविधान के रचयिता एवं भारतरत्न से सम्मानित विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को सीसीएल पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र व आसपास के इलाको मे धुमधाम के साथ मनाया गया.बाबा साहेब को याद करते हुए कोयलांचल के लोगो ने उन्हे श्रद्धांजलि दी.बचरा अंबेडकर चौक मे कोल इंडिया एससी एसटी इम्पलाईज एसोसिएशन सिस्टा पिपरवार द्वारा भव्य जयंती समारोह कार्यक्रम का आयाेजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता आनन्द मुंड़ा व संचालन कामेश्वर राम ने किया.

मुख्य अतिथि के रूप मे पिपरवार क्षेत्र के सीएचपी/सीपीपी परियोजना पदाधिकारी पीके सिंह और विशिष्ट अतिथि मे कार्मिक एवं प्रशासनिक अधिकारी नागेश कुमार गोपाल, एएफएम अनिमेश ठाकुर, पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार,अशोक परियोजना के खान प्रबधंक डीके आनन्द,कार्मिक प्रबधंक शिशिर गर्ग,एरिया रिक्युरीटी ऑफिसर हेमचन्द महतो सहित कई लोग मौजुद थे.

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.जिसके बाद बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई.आयोजन समिति के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया.वही अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण किया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि बाबा साहेब के संदेश ने देश को एक सूत्र मे बांधने का काम किया है.उनके कार्यो को देश कभी नही भूला सकता है.वर्तमान मे उनके दिखाये मार्ग पर चलकर उनके अधुरे सपनो को साकार करने की जरूरत है.बाबा साहब ने देश को शिक्षित बनने, संगठित होने और संघर्ष करने का आह्वान किया था.वर्तमान में उनके अधूरे सपनों को साकार करने और उनके दिखाएं मार्ग पर चलने की जरूरत है.पिपरवार क्षेत्र में आयोजित यह जयंती समारोह न केवल बाबा साहेब के प्रति सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का भी सशक्त संदेश दे गया.

इस मौके पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं बचरा उतरी मुखिया गुंजन कुमारी सिंह,पूर्व मुखिया मीना कुमारी,सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह,श्रमिक प्रतिनिधि रविन्द्रनाथ सिंह, इस्लाम अंसारी,भीम सिंह यादव,विद्यापति सिंह,शतीश पाण्डेय,ओमप्रकाश प्रजापति,बिनोद सिंह,पिंकी सिंह,दर्शन गंझु,किरण कुमारी,अख्तर अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.कार्यक्रम को सफल बनाने मे आनन्द मुंडा,कामेश्वर राम,बाबुलाल राम,संतोष कुमार राम,जेम्स उरांव,सुनील गुंडा,लकेश्वर लाल,रामपति मुंडा,देवनाथ राम,व्याकुल सेठ,नागेश्वर राम,ललिंदर कुमार,बखोरी राम,हिमांशु चटर,तीरथ पासवान,गीता एक्का, किरण देवी,सुनीता देवी, भारती देवी,रागनी देवी, गुड़िया देवी,विकास मिंज, रामजीत राम,फूलेंद्र कुमार, बसंत कुमार,मुंशी राम सहित अन्य लोगो की सराहनीय भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: भरनो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने करंज थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा

झारखंड

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा