न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में आयोजित “Adivasi Moolvasi Rights in the Constitution Vs Ground Reality” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा शामिल हुए. कार्यक्रम में झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव और संत जेवियर कॉलेज के प्रिंसिपल भी मौजूद रहे.
रांची पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पवन खेड़ा का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखी.
बिहार चुनाव पर बोले खेड़ा
पवन खेड़ा ने कहा कि “बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कोई पेंच नहीं हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) भी गठबंधन में शामिल है और सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे.”
राहुल गांधी के नारे को बताया लोकतांत्रिक संघर्ष
राहुल गांधी के “वोट छोड़ो, गद्दी छोड़ो” नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा ने कहा कि यह नारा लोकतंत्र को बचाने की मुहिम का हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में जनता की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं.
तालिबान और महिलाओं की सुरक्षा पर तीखा बयान
दिल्ली में ‘तालिबानी मंत्री’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं के प्रवेश पर रोक के सवाल पर पवन खेड़ा ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी को ‘गुड और बैड तालिबान’ पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.” दुर्गापुर गैंगरेप मामले पर उन्होंने कहा कि “21वीं सदी में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. पिछले 10 वर्षों में सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक महिलाओं के खिलाफ माहौल डराने वाला बन गया हैं.”
“आई लव मोहम्मद” पर बोले
‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर पवन खेड़ा ने कहा, “अगर कोई अपने भगवान से मोहब्बत करता है तो किसी को आपत्ति क्यों होनी चाहिए? किसी से प्रेम करने का मतलब किसी और से नफरत करना नहीं होता.”
यह भी पढ़े: चाईबासा: सारंडा जंगल में नक्सलियों का खौफ बढ़ा! एयरटेल टावर और जेनसेट जलाकर दी चेतावनी, इलाके में दहशत का माहौल