गावां में वहाब खान के नेतृत्व में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दर्जनों लोगों ने थामा हाथ का साथ

कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

गावां में वहाब खान के नेतृत्व में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दर्जनों लोगों ने थामा हाथ का साथ

खंड मुख्यालय स्थित गावां पंचायत भवन में शनिवार को कांग्रेस के मिलन समारोह, संयुक्त प्रखंड स्तरीय बैठक एवं बीएलए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.

गावां में वहाब खान के नेतृत्व में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन दर्जनों लोगों ने थामा हाथ का साथ

संदीप बरनवाल/न्यूज़11 भारत
गिरीडीह/डेस्क:
प्रखंड मुख्यालय स्थित गावां पंचायत भवन में शनिवार को कांग्रेस के मिलन समारोह, संयुक्त प्रखंड स्तरीय बैठक एवं बीएलए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वहाब खान के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इससे पूर्व वहाब खान झमुमो में थे आज उन्होनें कांग्रेस का हाथ थाम लिया. जिनमें महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही.

नवसदस्यों का स्वागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया, पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, विधानसभा प्रभारी हसनैन आलम, प्रखंड प्रभारी सुदामा राम एवं प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया. सभा को संबोधित करते हुए सतीश केडिया ने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और राहुल गांधी की सोच से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं. वहीं हसनैन आलम ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में बीएलए प्रशिक्षण के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि लंबे समय बाद प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं और कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जो क्षेत्र में संगठन की बढ़ती सक्रियता का संकेत है.
 
संबंधित सामग्री

जोन्हा फॉल में डूबने से जल संसाधन विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर अर्णब मुंडा की मौत 

झारखंड

जोन्हा फॉल में डूबने से जल संसाधन विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर अर्णब मुंडा की मौत 

फॉल के ऊपर नदी में देर शाम नहाने के दौरान हुआ हादसा

डुमरी में कांग्रेस का संवाद सह BLA-2 पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से मैपिंग प्रक्रिया गंभीरता से लेने की अपी

झारखंड

डुमरी में कांग्रेस का संवाद सह BLA-2 पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से मैपिंग प्रक्रिया गंभीरता से लेने की अपी

प्रखंड मुख्यालय परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से संवाद सह बीएलए-2 पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सरईडीह शिव मंदिर के पांचवें स्थापना दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब 

झारखंड

सरईडीह शिव मंदिर के पांचवें स्थापना दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब 

बरवाडीह प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में विख्यात सरईडीह शिव मंदिर के पांचवें वार्षिक स्थापना दिवस समारोह का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का शिलान्यास

झारखंड

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का शिलान्यास

झारखंड सरकार की डीएमएफटी (DMFT) योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को संपन्न हुआ.

लोहरा गांव में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट, 800 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

झारखंड

लोहरा गांव में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट, 800 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

करीब 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट करते हुए शराब बनाने की सामग्री, बर्तन इत्यादि एवं करीब 800 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया गया.