रांची के कई इलाकों में शनिवार को गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस और लाइन कार्य के चलत...

Power supply

रांची के कई इलाकों में शनिवार को गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस और लाइन कार्य के चलते कटौती.. देखें डिटेल्स

टाटीसिलवे, हिन्दपीढ़ी, लालपुर और नामकुम क्षेत्र होंगे प्रभावित

रांची के कई इलाकों में शनिवार को गुल रहेगी बिजली मेंटेनेंस और लाइन कार्य के चलते कटौती देखें डिटेल्स

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 20 जून 2026 को मेंटेनेंस कार्य, एलटी लाइन सुधार और पेड़ों की टहनियों की छंटाई के कारण निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही पूरा करने की अपील की है.

टाटीसिलवे क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी बिजली
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल टाटीसिलवे के अंतर्गत 11 केवी ओल्ड टाटीसिलवे, गोंदलीपोखर, प्लांडू, कोचाटोली और रामपुर (सिल्ली) फीडरों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. प्रभावित क्षेत्रों में आदर्श नगर, सूर्यनगर, परटोल, लालगंज, महुवाटोली, खटंगा, अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर, बानादाग, सियालदाग, बेदवारी, सिमलिया, सिरका, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, प्लांडू, सरवल, जामचुवान, राजाउलातु, रामपुर, गडके, कोचाटोली, करमटोली, तुम्बागुट्टू, पतराटोली, विकास नगर, जेयूटी, सहकारी भवन, सिंहपुर, कुटरू और हलमाद सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.

हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में एलटी लाइन कार्य के कारण साढ़े तीन घंटे की कटौती
हिन्दपीढ़ी क्षेत्र के ग्वालाटोली, कुर्बान चौक, बड़ी मस्जिद, एलएफ रोड, जीटी रोड, गुरुनानक स्कूल, नाला रोड और लोअर पीपी कॉम्पाउंड इलाके में एलटी लाइन से संबंधित कार्य किया जाएगा. इसके चलते इन क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

लालपुर और नामकुम स्टेशन फीडर में भी रहेगा शटडाउन
विद्युत लाइन के समीप पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए 11 केवी लालपुर फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगी. इससे कोकर बाजार, बैंक कॉलोनी, कुट्टी गली, मूर्ति गली, भाभा नगर और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे. वहीं 11 केवी नामकुम स्टेशन फीडर में भी इसी अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसके कारण जोरार, तेतरी टोली, नामकुम स्टेशन और आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे कर लें.

यह भी पढ़ें- सत्ता के लिए साथ, हार के बाद राजद और माले गद्दार और भ्रष्टाचारी: प्रतुल शाह देव 

 

संबंधित सामग्री

एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

झारखंड

एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

कोर्ट के आदेश पर सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 50/2021 के तहत दर्ज एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए.

एनएच को एक्सिडेंट फ्री बनाने के लिए "हाईवे टास्क फोर्स" का गठन

झारखंड

एनएच को एक्सिडेंट फ्री बनाने के लिए "हाईवे टास्क फोर्स" का गठन

नो हेलमेट नो पेट्रोल का उल्लंघन करने के लिए 11 पेट्रोल पंप को नोटिस

गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है और मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है.

अधिकारियों की मनमानी से बेपटरी हुई चैनपुर प्रखंड की व्यवस्था, मुखिया ने खोला मोर्चा

झारखंड

अधिकारियों की मनमानी से बेपटरी हुई चैनपुर प्रखंड की व्यवस्था, मुखिया ने खोला मोर्चा

चैनपुर प्रखंड कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मियों की अनुपस्थिति ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में एक बड़ी बाधा बनती जा रही है.

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

झारखंड

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

कटकमदाग़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव - पसई एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतागढ़ा में अलग अलग घरों में छापेमारी