भरनो में वज्रपात की चपेट में आकर किसान की एक भैंस की हुई मौत, किसान को भारी नुकसान

भैंस की मौत

भरनो में वज्रपात की चपेट में आकर किसान की एक भैंस की हुई मौत, किसान को भारी नुकसान

भरनो प्रखंड क्षेत्र में शनिवार शाम को अचानक बदले मौसम के बीच हुई बारिश और वज्रपात ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया

भरनो में वज्रपात की चपेट में आकर किसान की एक भैंस की हुई मौत किसान को भारी नुकसान

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़ 11 भारत 
गुमला/डेस्क:
भरनो प्रखंड क्षेत्र में शनिवार शाम को अचानक बदले मौसम के बीच हुई बारिश और वज्रपात ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया. प्रखंड के दुम्बो भगतटोली गांव में आसमानी बिजली गिरने से किसान अशोक महतो का एक दुधारू भैंस की मौत हो गई. इस घटना से प्रभावित किसान सदमे में है तथा प्रशासन से मुआवजे की मांग कर मदद की गुहार लगाई है. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया. तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई और वज्रपात की घटना हुईं. यहां दुम्बो भगतटोली निवासी किसान अशोक महतो का एक दुधारू भैंस घर से कुछ दूरी पर घास चरने गई हुई थी.

बारिश के दौरान अचानक गिरी आसमानी बिजली की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई. किसान अशोक महतो ने बताया कि भैंस उसके परिवार की आय का महत्वपूर्ण स्रोत थी. उसकी मौत से उन्हें आर्थिक क्षति पहुंची है. इधर ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं. प्रशासन से मांग की है कि पशुधन हानि का शीघ्र आकलन कर प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके. इधर प्रभावित किसान ने भी अंचल प्रशासन और जिला प्रशासन से अविलंब मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा है कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है. ऐसे में दुधारू भैंस की मौत से उन्हें भारी आर्थिक झटका लगा है.

संबंधित सामग्री

बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने बाल गृह की टीम को पीटा, पुलिस ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

झारखंड

बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने बाल गृह की टीम को पीटा, पुलिस ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

पलामू जिले में पुलिस की तत्परता से मॉब लिंचिंग की एक खौफनाक वारदात होते-होते बची.

कंचनपुर में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार, फरार आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का आदेश

झारखंड

कंचनपुर में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार, फरार आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का आदेश

चंदनकियारी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तिहार तामिला की कार्रवाई की.

चंदवा के डैम के मेढ़ से पलटा ट्रैक्टर, मालिक-सह-चालक की मौत, एक घायल

झारखंड

चंदवा के डैम के मेढ़ से पलटा ट्रैक्टर, मालिक-सह-चालक की मौत, एक घायल

चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा पंचायत के लुकुईया तार बांध डैम के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया.

खलारी थाना के अनुबंधित चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आक्रोशित लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

झारखंड

खलारी थाना के अनुबंधित चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आक्रोशित लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

खलारी थाना क्षेत्र के केडी नया बस्ती की रहने वाली एक नाबालिक युवती के साथ खलारी थाना के अनुबंधित चालक सन्नी कुमार द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला हुआ है.

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

झारखंड

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

विधायक, जेल आईजी एवं उपायुक्त ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन