कुछ दिनों बाद बजनी थीं शहनाइयां, लेकिन आ गई मौत की खबर; लोहगढ़ किले पर हादसे में...

ketan-agrawal-death-lohagad-fort-pune-350-feet-gor

कुछ दिनों बाद बजनी थीं शहनाइयां, लेकिन आ गई मौत की खबर; लोहगढ़ किले पर हादसे में युवा कारोबारी की मौत

महाराष्ट्र के पुणे स्थित लोहगढ़ किले पर हुए एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत हो गई. वह अपने परिवार के साथ घूमने गए थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह यात्रा उनकी आखिरी यात्रा बन गई

कुछ दिनों बाद बजनी थीं शहनाइयां लेकिन आ गई मौत की खबर लोहगढ़ किले पर हादसे में युवा कारोबारी की मौत

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
एक ऐसा घर जहां शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, जहां मेहमानों की सूची बन रही थी और आने वाले दिनों की खुशियों की योजनाएं तैयार हो रही थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है. महाराष्ट्र के पुणे स्थित लोहगढ़ किले पर हुए एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत हो गई. वह अपने परिवार के साथ घूमने गए थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह यात्रा उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी. जानकारी के मुताबिक, केतन अग्रवाल अपने परिजनों और दोस्तों के साथ लोहगढ़ किले का भ्रमण कर रहे थे. इसी दौरान एक स्थान पर उनका पैर फिसल गया और वे सीधे गहरी खाई में जा गिरे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खाई की गहराई करीब 350 फीट बताई जा रही है. गिरावट इतनी गंभीर थी कि उन्हें बचाने का मौका नहीं मिल सका.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल सक्रिय हो गए. लोणावला ग्रामीण पुलिस के अलावा शिवदुर्ग मित्र लोणावला और मावळ वन्यजीव रक्षक संगठन के सदस्य भी मौके पर पहुंचे. कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच चलाए गए रेस्क्यू अभियान के बाद केतन को खाई से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. केतन अग्रवाल एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते थे. वह निर्माण व्यवसायी विशाल अग्रवाल के पुत्र थे. उनके निधन की खबर सामने आते ही व्यापारिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई.

इस हादसे की सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि अगले महीने केतन की शादी होने वाली थी. परिवार ने विवाह समारोह की भव्य तैयारियां कर रखी थीं. बताया जाता है कि जयपुर में एक शानदार पैलेस बुक किया गया था और मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम भी किए गए थे. परिवार शादी को यादगार बनाने की तैयारी में जुटा था.

परिजनों के अनुसार, 19 जून को उनकी होने वाली पत्नी का जन्मदिन भी था. इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए महाबलेश्वर में कार्यक्रम की योजना बनाई गई थी. लेकिन जन्मदिन की खुशियों से पहले ही यह दुखद खबर परिवार पर वज्रपात बनकर टूटी. फिलहाल लोणावला ग्रामीण पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हुआ.

गौरतलब है कि लोहगढ़ किला महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है. मानसून के दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में यह घटना एक बार फिर पर्यटकों को पहाड़ी और फिसलन वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सीख दे रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में मानसून मेहरबान, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
 

संबंधित सामग्री

एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

झारखंड

एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

कोर्ट के आदेश पर सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 50/2021 के तहत दर्ज एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए.

एनएच को एक्सिडेंट फ्री बनाने के लिए "हाईवे टास्क फोर्स" का गठन

झारखंड

एनएच को एक्सिडेंट फ्री बनाने के लिए "हाईवे टास्क फोर्स" का गठन

नो हेलमेट नो पेट्रोल का उल्लंघन करने के लिए 11 पेट्रोल पंप को नोटिस

गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है और मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है.

अधिकारियों की मनमानी से बेपटरी हुई चैनपुर प्रखंड की व्यवस्था, मुखिया ने खोला मोर्चा

झारखंड

अधिकारियों की मनमानी से बेपटरी हुई चैनपुर प्रखंड की व्यवस्था, मुखिया ने खोला मोर्चा

चैनपुर प्रखंड कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मियों की अनुपस्थिति ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में एक बड़ी बाधा बनती जा रही है.

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

झारखंड

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

कटकमदाग़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव - पसई एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतागढ़ा में अलग अलग घरों में छापेमारी