लोहरा गांव में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट, 800 लीटर...

अवैध शराब

लोहरा गांव में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट, 800 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त

करीब 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट करते हुए शराब बनाने की सामग्री, बर्तन इत्यादि एवं करीब 800 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया गया.

लोहरा गांव में उत्पाद विभाग की छापेमारी 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट 800 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज 11 भारत 
बरही/डेस्क:
अवैध शराब के बिक्री, निर्माण, संचय, परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु सघन छापेमारी आदेश के आलोक में सहायक आयुक्त उत्पाद, निर्देशन में  निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव - लोहरा में चौपारण थाना के सहयोग से छापेमारी की गयी. घने पहाड़ी क्षेत्र के तलहटी एवं जंगल में छुपाकर अवैध चुलाई शराब बनाने की भट्ठीयों को ढूंढकर ध्वस्त किया गया. शराब बनाने की सामग्री भी जब्त की गयी. 

छापेमारी के दौरान घटनास्थल से किन्वयण योग्य करीब 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट करते हुए शराब बनाने की सामग्री, बर्तन इत्यादि एवं करीब 800 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया गया. 

संलिप्त लोगों की पहचान कर सुसंगत धारा के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है. छापेमारी दल में शामिल-निरीक्षक उत्पाद सौरव कुमार झा, अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सय्यद बसिरुद्दीन, स. अ. नि एंटोनी बागे, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह, सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान एवं चौपारण थाना के सहयोग से किया गया.
 
संबंधित सामग्री

जोन्हा फॉल में डूबने से जल संसाधन विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर अर्णब मुंडा की मौत 

झारखंड

जोन्हा फॉल में डूबने से जल संसाधन विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर अर्णब मुंडा की मौत 

फॉल के ऊपर नदी में देर शाम नहाने के दौरान हुआ हादसा

डुमरी में कांग्रेस का संवाद सह BLA-2 पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से मैपिंग प्रक्रिया गंभीरता से लेने की अपी

झारखंड

डुमरी में कांग्रेस का संवाद सह BLA-2 पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से मैपिंग प्रक्रिया गंभीरता से लेने की अपी

प्रखंड मुख्यालय परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से संवाद सह बीएलए-2 पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सरईडीह शिव मंदिर के पांचवें स्थापना दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब 

झारखंड

सरईडीह शिव मंदिर के पांचवें स्थापना दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब 

बरवाडीह प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में विख्यात सरईडीह शिव मंदिर के पांचवें वार्षिक स्थापना दिवस समारोह का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का शिलान्यास

झारखंड

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का शिलान्यास

झारखंड सरकार की डीएमएफटी (DMFT) योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को संपन्न हुआ.

मोहर्रम पर्व को लेकर बेंगाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

मोहर्रम पर्व को लेकर बेंगाबाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

बेंगाबाद थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मीना देवी ने की.