गया के जंगलों में जवानों को उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम; सर्च ऑपरेशन में मिला 5 क...

लुटुआ के जंगलों में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

गया के जंगलों में जवानों को उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम; सर्च ऑपरेशन में मिला 5 किलो का IED, मौके पर डिफ्यूज

गया के लुटुआ जंगलों में सीआरपीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 5 किलो का शक्तिशाली आईईडी बरामद किया। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही इसे निष्क्रिय कर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

गया के जंगलों में जवानों को उड़ाने की बड़ी साजिश नाकाम सर्च ऑपरेशन में मिला 5 किलो का ied मौके पर डिफ्यूज

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (राहुल कुमार, शेरघाटी) गया जिले के धुर नक्सल प्रभावित बांकेबाजार प्रखंड अंतर्गत लुटुआ थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है. शुक्रवार को सीआरपीएफ (CRPF) की 215वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच किलोग्राम का एक जिंदा आईईडी (IED) बम बरामद किया गया. बम निरोधक दस्ते (BDDS) ने बिना वक्त गंवाए मौके पर ही इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया. सुरक्षा बलों की इस त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों द्वारा जवानों को निशाना बनाने की एक बड़ी और घातक साजिश विफल हो गई है.

जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नजर आया संदिग्ध डिब्बा, अलर्ट मोड पर आए जवान

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बल लुटुआ थाना क्षेत्र के घने जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान जवानों को एक जगह कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जब पास जाकर जांच की गई, तो वह पांच किलो का शक्तिशाली आईईडी (IED) निकला. अधिकारियों के मुताबिक, नक्सलियों ने इसे सुरक्षा बलों के गश्ती दल (पैट्रोलिंग पार्टी) को उड़ाने के उद्देश्य से रास्ते में प्लांट किया था.

4 दिन पहले भी मिला था हथियारों का जखीरा; AK-47 की गोलियां और डेटोनेटर हुए थे बरामद

लुटुआ और बांकेबाजार के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का यह अभियान लगातार जारी है. इससे महज चार दिन पहले भी लुटुआ थाना क्षेत्र के डुमरी जंगल में सीआरपीएफ की 47वीं बटालियन और पुलिस की संयुक्त टीम ने 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' अभियान चलाया था. उस दौरान नक्सलियों के ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार मिले थे, जिनमें शामिल हैं:

  • हथियार: एक भरमार बंदूक

  • कारतूस: AK-47 के 5 जिंदा कारतूस और 2 एसएलआर (SLR) कारतूस

  • ब्लास्टिंग सामग्री: एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 12 वोल्ट की बैटरी और करीब 20 मीटर इलेक्ट्रिक वायर

  • अन्य सामान: हथियारों की सफाई से संबंधित किट और नक्सली सामग्री

बैकफुट पर नक्सली संगठन, जंगलों में हथियार छुपाकर भागने की रणनीति

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि पिछले कुछ समय से चलाए जा रहे कड़े अभियानों के कारण नक्सली संगठन भारी दबाव में हैं और अब बैकफुट पर आ गए हैं. सीधे मुकाबले से बचते हुए वे अब जंगलों में हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर भागने की रणनीति अपना रहे हैं. हाल ही में बरामद हुए आईईडी और हथियारों के जखीरे से साफ संकेत मिलता है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे सुरक्षा बलों ने समय रहते पूरी तरह नाकाम कर दिया.

नक्सली गतिविधियों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे: एसएसपी

मामले की पुष्टि करते हुए गया के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों का अभियान पूरी मुस्तैदी के साथ जारी है. जंगलों से बरामद की गई सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में किसी भी नक्सली गतिविधि को पनपने या सफल नहीं होने दिया जाएगा और आने वाले दिनों में यह सघन तलाशी अभियान और तेज किया जाएगा.

संबंधित सामग्री

बिहार में तस्करों के नए पैंतरे पर उत्पाद विभाग का प्रहार! शेरघाटी में दो बाइकों से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

बिहार

बिहार में तस्करों के नए पैंतरे पर उत्पाद विभाग का प्रहार! शेरघाटी में दो बाइकों से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त

शेरघाटी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो बाइकों से 335 बोतलों में बंद 164.5 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त. गुप्त सूचना पर माही भट्ठा के पास छापेमारी, केस दर्ज कर तस्करों की तलाश तेज.

बिहार

'सॉरी माय फैमिली...' मुजफ्फरपुर में शादी के 6 महीने बाद युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में खुला मौत का राज

मुजफ्फरपुर में शादी के 6 महीने बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान। सुसाइड नोट में पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग को ठहराया जिम्मेदार। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

BPSSC SI Mains Result 2026: दारोगा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहाँ देखें कट-ऑफ और PET की पूरी डिटेल

बिहार

BPSSC SI Mains Result 2026: दारोगा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहाँ देखें कट-ऑफ और PET की पूरी डिटेल

BPSSC SI Mains Result: बिहार दारोगा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी। कुल 1,799 पदों के लिए 10,759 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए सफल। सामान्य वर्ग का कट-ऑफ 134 अंक रहा।

लग्जरी कार, आईफोन और हाथ में लोडेड पिस्टल... गया में पुलिस ने ऐसे दबोचे जमीन कब्जा करने वाले 3 शातिर

बिहार

लग्जरी कार, आईफोन और हाथ में लोडेड पिस्टल... गया में पुलिस ने ऐसे दबोचे जमीन कब्जा करने वाले 3 शातिर

गया में पुलिस ने लग्जरी XUV700 कार से तीन शातिर बदमाशों को लोडेड पिस्टल और छह कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मोटी रकम लेकर हथियार के बल पर जमीन कब्जा कराने का धंधा करते थे।

Indo-Nepal बॉर्डर पर बढ़ेगी सख्ती, सीमावर्ती जिलों में कार्यरत बैंक कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

बिहार

Indo-Nepal बॉर्डर पर बढ़ेगी सख्ती, सीमावर्ती जिलों में कार्यरत बैंक कर्मियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें सख्त हो गई हैं। इस कड़ी में 7 सीमावर्ती जिलों के सभी बैंक कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा।