न्यूज11 भारत
बाघमारा/डेस्क: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बीसीसीएल एरिया-1 के मुराईडीह खास ओबी के पीछे से लगभग 62 टन अवैध कोयला बरामद किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ के डीआईजी राजीव मिश्रा के कड़े निर्देशों और मार्गदर्शन में बल द्वारा यह छापामारी की गई. खुफिया इनपुट के आधार पर की गई इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.
सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई में जुटी हुई है. क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: चंदवा के दामोदर के समीप अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसी, महिला व चालक की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल