मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: सीसीएल एनके क्षेत्र अंतर्गत केडीएच न्यू कोल डंप के समीप सीआईएसएफ ने शुक्रवार शाम विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 1.770 टन अवैध कोयला जब्त किया. कार्रवाई सहायक कमांडेंट मनोहर बरवा के नेतृत्व में की गई. अभियान में निरीक्षक रश्मि, निरीक्षक पंकज झा, उप निरीक्षक अनिल राय, उप निरीक्षक बी.बी. मंडल, आरक्षक वेलुमुरगन समेत सीआईएसएफ के कई जवान शामिल थे.
बरामद कोयले को केडीएच वेट ब्रिज संख्या-02 पर तौल कराने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया. यह अभियान सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार के निर्देश पर चलाया गया.
सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार ने कहा कि एनके एवं पिपरवार क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार, चोरी और अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. ड्रोन निगरानी, नियमित पेट्रोलिंग और आकस्मिक छापेमारी के जरिए अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोल क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: खलारी में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य शुरू, प्रगणकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र व कीट