मानवीय पहल

बेबस बच्चे की पुकार सुन तुरंत पहुंचे चेयरमैन जानू चौधरी, निजी खर्च से दी पहुंचाई मदद

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी बेबसी की तस्वीर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बेबस बच्चे की पुकार सुन तुरंत पहुंचे चेयरमैन जानू चौधरी, निजी खर्च से दी पहुंचाई मदद

संतोष श्रीवास्तव /न्यूज़ 11भारत 

पलामू /डेस्क: न्यूज़ 11 भारत पर प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधि हरकत में आ गए हैं. पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत के एक बेबस 14-15 वर्षीय बालक का भावुक वीडियो सामने आने के बाद न्यूज़ 11 भारत ने इस दुःखद खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था. खबर चलने का ऐसा दमदार असर हुआ कि नगर पंचायत के अध्यक्ष (चेयरमैन) जानू चौधरी ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और खुद पीड़ित परिवार की मदद के लिए दौड़ पड़े.

दरअसल, हरिहरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13(अररूआ खुर्द) के निवासी राजमोहन चौधरी के पुत्र विकास कुमार चौधरी ने पुराना सरकारी अस्पताल के पास मुख्य मार्ग पर स्थित अपने बेहद जर्जर और ढहते हुए घर से एक वीडियो जारी किया था. वीडियो में विकास ने रोते हुए अपनी दयनीय आर्थिक स्थिति बयां की थी और चेयरमैन जानू चौधरी से मदद की गुहार लगाई थी. न्यूज़ 11 भारत ने इस लाचार बच्चे की आवाज को बुलंद करते हुए इस खबर को प्रमुखता से चलाया, जिसके बाद पूरा तंत्र हरकत में आ गया.

खबर चलते ही एक्शन में आए चेयरमैन, निजी खर्च से पहुंचाई मदद
 
न्यूज़ 11 भारत पर खबर फ्लैश होते ही चेयरमैन जानू चौधरी ने बिना एक पल गंवाए सीधा पीड़ित परिवार के घर का रुख किया. चेयरमैन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने  निजी खर्च से इस पीड़ित परिवार को तत्काल राहत पहुँचाई. उन्होंने न केवल परिवार के लिए राशन और आर्थिक सहायता की तुरंत व्यवस्था की, बल्कि घर के पास स्थित चपाकल (हैंडपंप) को भी ऊँचा करवाने का काम शुरू करवा दिया ताकि उन्हें पानी के लिए भटकना न पड़े.

आवास योजना की स्वीकृति, फंड आते ही मिलेगा पक्का मकान 

चेयरमैन जानू चौधरी ने बच्चे और उसके परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे हर सुख-दुःख में उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि इस परिवार के लिए सरकारी आवास की स्वीकृति करा दी गई है. हालांकि वर्तमान में सरकारी फंड में राशि उपलब्ध नहीं है, लेकिन जैसे ही फंड में पैसा आता है, वैसे ही प्राथमिकता के आधार पर तुरंत इस परिवार को आवास आवंटित कर दिया जाएगा.

न्यूज़ 11 भारत की इस असरदार खबर और चेयरमैन जानू चौधरी की इस त्वरित मानवीय पहल की पूरे हरिहरगंज में जमकर सराहना हो रही है.

यह भी पढ़ें: भीम बराज से उत्तर कोयल मुख्य नहर में छोड़ा गया पानी, धान के बिछड़े लगाने में किसानों को मिलेगी राहत

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.