न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं. सूचना मिलते ही BDDS की टीम के साथ कोतवाली डीएसपी सिविल कोर्ट परिसर पहुंचे और पूरे इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई. इसके साथ ही कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा हैं. सिविल कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी दी हैं. धमकी ईमेल के जरिए मिली हैं. ईमेल में रांची के सिविल कोर्ट में 14 बम लगाए जाने की बात कही गई हैं. बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब रांची सिविल कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली हैं. इससे पहले 28 फरवरी को भी एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल भेजकर कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं.
यह भी पढ़े: Breaking News: कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आएंगे पश्चिमी सिंहभूम!