गुमला के पालकोट में खूनी खेल: कटहल टोली बाजाटांड़ के पास युवती की टांगी से काटकर ...

गुमला के पालकोट में खूनी खेल: कटहल टोली बाजाटांड़ के पास युवती की टांगी से काटकर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

गुमला के पालकोट में खूनी खेल कटहल टोली बाजाटांड़ के पास युवती की टांगी से काटकर निर्मम हत्या इलाके में सनसनी

न्यूज11  भारत

गुमला/डेस्क: गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. पालकोट मुख्यालय के कटहल टोली बाजा टांड़ के पास एक 22 वर्षीय युवती, निराशा कुमारी की टांगी और पत्थर से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना उस वक्त की है जब युवती बकरी चराकर अपने घर लौट रही थी.

आपसी रंजिश बनी हत्या की वजह

मृतका के पिता रमेश साहू के अनुसार, गांव के ही प्रमोद महतो (20 वर्ष) के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा था. इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी ने युवती पर घात लगाकर हमला किया और टांगी से उसके सिर पर जोरदार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. आनन-फानन में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना प्रभारी तरुण कुमार दलबल के साथ सक्रिय हुए. पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी के घर से हत्या में प्रयुक्त 'टांगी' बरामद कर ली है. मुख्य आरोपी प्रमोद महतो समेत दो अन्य सहयोगियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: 'मौत का कुआं' बनी चंद्रपुर-खण्डामौदा पुलिया, आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया 15 दिनों का अल्टीमेटम

संबंधित सामग्री

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ईटकी व मांडर की बदलेगी दशा-दिशा : शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ईटकी व मांडर की बदलेगी दशा-दिशा : शिल्पी नेहा तिर्की

युवाओं को नए अवसर और रोजगार मिलने का भरोसा - बंधु तिर्की

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-कार की टक्कर में 4 घायल, 2 रिम्स रेफर, एक की हालत नाजुक

झारखंड

चंदवा में भीषण सड़क हादसा: टेंपो-कार की टक्कर में 4 घायल, 2 रिम्स रेफर, एक की हालत नाजुक

लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

झारखंड

लालपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म, खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार 

जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

झारखंड

जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन

झारखंड

राजधानी रांची के इन इलाकों में 14 अप्रैल को बाढ़ रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शटडाउन