न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार, रिम्स की डेंटल छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना तथा रांची में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में दोषियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा (फांसी) दिलाने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा, रांची महानगर, पूर्वी एवं पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जा रहा हैं.
यह भी पढ़े: गुमला पुलिस की कार्यशाली पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- दो हफ्ते में नतीजा नहीं आया तो CBI को सौंपा जाएगा केस