विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद /डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतनाग गांव के रहने वाले तीन युवक दिलीप कुमार रवि, सूरज कुमार और सुमित कुमार पासवान बाइक से एक मोबाइल बनवाने के लिए हुसैनाबाद आए थे. देर शाम वापस लौटने के क्रम में, जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर गम्हरबीघा के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जा गिरी.
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा तीनों घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे MMCH मेदिनीनगर रेफर कर दिया है. लोगो द्वारा तीनों घायल युवकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.
यह भी पढ़ें: अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा, जय भीम के नारों से गूंजा डकरा क्षेत्र