प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.
भरनो/डेस्क: भरनो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम ने मंगलवार को करंज थाना के थाना प्रभारी करण टुडू से शिष्टाचार मुलाकात की.इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अफरोज खान एवं एजाज अहमद काजू भी मौजूद रहे.मुलाकात के दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.साथ ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने,आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई.कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम ने कहा कि पुलिस प्रशासन और आम लोगों के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता मजबूत होना चाहिए,ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था कायम रह सके.उन्होंने आशा जताई कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में करंज थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी.
वहीं थाना प्रभारी करण टुडू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और पुलिस हमेशा लोगों की सेवा में तत्पर रहेगी.इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और थाना प्रभारी के बीच आपसी सहयोग और समन्वय को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई.
यह भी पढ़ें: रांची: श्रीमहावीर मंडल का झांकी व ताशा प्रतियोगिता विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह 15 अप्रैल को