मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना को नया थाना प्रभारी मिल गया है. अमन कुमार सिंह ने बुधवार को विधिवत रूप से बेंगाबाद थाना प्रभारी के रूप में अपना योगदान दिया.
निवर्तमान थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह, एसआई विजय कुमार मंडल, एसआई सुरेंद्र कुमार सिंह, एसआई उदय नारायण सिंह, एसआई रणधीर सिंह, मुंशी धनेश्वर यादव ने थाना परिसर में अमन कुमार सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने बुके भेंट कर नए थाना प्रभारी को शुभकामनाएं दीं और सफल कार्यकाल की कामना की.
पदभार ग्रहण के बाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी. उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति-व्यवस्था और मजबूत होगी.
यह भी पढ़ें: 10 मई को होगी चाईबासा के पासुबेड़ा की मां शीतला और ग्राम देव की 137वीं वार्षिक पूजा