बरही: हथियार के बल पर ज्वेलर्स से करोड़ों की लूट, फायरिंग कर वारदात को दिया अंजाम

बरही: हथियार के बल पर ज्वेलर्स से करोड़ों की लूट, फायरिंग कर वारदात को दिया अंजाम

बरही हथियार के बल पर ज्वेलर्स से करोड़ों की लूट फायरिंग कर वारदात को दिया अंजाम

न्यूज़11 भारत
बरही/डेस्क:
बरही थाना क्षेत्र के पटना रोड पर ज्वेलर्स मालिकों के साथ बड़ी लूट की वारदात सामने आई हैं. जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार (45) और उनके भाई रविंद्र कुमार (35), निवासी कोनरा, अपनी जय माता दी ज्वेलर्स दुकान बंद कर करीब 2 लाख रुपये नकद और जेवरात लेकर घर लौट रहे थे.

रात करीब 9 बजे चार अज्ञात अपराधी दो बाइक (एक अपाचे और एक पल्सर) पर सवार होकर पहुंचे. सभी अपराधी हेलमेट पहने थे और उन्होंने हथियार के बल पर कार की चाबी मांगी. चाबी न देने पर अपराधियों ने फायरिंग की और कार का शीशा तोड़कर तीन बैग और दो प्लास्टिक बोरी में रखा सामान लूट लिया. रविंद्र कुमार ने विरोध किया तो अपराधियों ने कट्टे के बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. लूटे गए सामान में लगभग 60 किलो चांदी, 35 किलो तैयार चांदी के जेवर और 3.5 किलो सोने के जेवर शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, अपराधियों की उम्र 25-30 वर्ष के बीच बताई जा रही हैं. पीड़ितों ने बताया कि वे अपराधियों को पहचान सकते हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में नवंबर की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, गुमला-खूंटी में तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
 
संबंधित सामग्री

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

झारखंड

नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार  फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

क्राइम

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

पटना पुलिस ने ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी घायल हो गया, जबकि बाकी आरोपियों ....

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश