मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरीडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत पतरोडीह गांव में अंबेडकर फाऊंडेशन आफ इंडिया का पांचवा स्थापना दिवस पतरोडीह गांव में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर संस्था के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया. मुख्य अतिथि बेंगाबाद थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की.
संस्था के चेयरमैन प्रदुमन दास ने बताया कि उनका संस्था लगातार चार वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र में निःशुल्क कार्य कर रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षित करना है. संस्था बेंगाबाद के फिटकोरिया, धोबनी, पतरोड़ीह, अमजो गांव में निशुल्क शिक्षा प्रदान करती है, जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ कॉम्पिटिशन की भी तैयारी करवाई जाती है.
इस कार्यक्रम में संस्था के बच्चों ने झांकी प्रस्तुत की, जिसमें शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में रंजीत दास, राजा राव, राहुल दास, राजेश, मंजू, अंजू, पूजा अंबेडकर नवयुवक क्लब के सदस्यों का अहम योगदान रहा. मौके पर दीपक दास, धनंजय दास, लीलो दास, किशोर दास सहित सैकड़ो की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे-बच्चियां उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: पीएम आवास पर भाई का कब्जा, पीड़ित परिवार झोपड़ी में रहने को मजबूर