प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.
भरनो (गुमला)डेस्क:- भरनो प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न संस्थानों में भारतरत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा,सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर प्रखंड के कई शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को याद किया गया.भाजपा मंडल कार्यालय भरनो में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.वहीं सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं ललित उरांव मेमोरियल इंटर स्कूल भरनो में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में भी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. जाहिद अख्तर अंसारी, डॉ. आनंद लाल,डॉ. ज्योति कुजूर,पत्रकार सुनील रवि सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.इस मौके पर डॉ.जाहिद अख्तर अंसारी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज में समानता,न्याय और अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया.उनका जीवन संघर्ष,शिक्षा और दृढ़ संकल्प का अद्भुत उदाहरण है.उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर यह साबित किया कि शिक्षा ही वह शक्ति है,जो इंसान की किस्मत बदल सकती है.वहीं पत्रकार सुनील रवि ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और दलितों,वंचितों एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया.उनका सपना एक ऐसे भारत का था, जहां सभी को समान अधिकार और सम्मान मिले. आज उनके विचार हमें शिक्षा अपनाने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा देते हैं.
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया. इस अवसर पर डॉक्टर ज्योति कुजूर,स्वास्थ्यकर्मी सुजीत कुमार,सना परवीन, सुप्रिया कुमारी,प्रेम प्रसाद, भाजपा मंडल के कार्यकर्ता मुरारी केशरी, श्रीकांत केशरी, शम्भू केशरी, हेमंत केशरी, विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार राय, विनय कुमार केशरी सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: पलामू में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश और चोरी का सामान खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार