बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला सामूहिक शपथ दिलाई गई

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क: बगोदर प्रखंड सभागार में सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने किया, 

इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसे समाप्त करने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि व समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है. जागरूकता के माध्यम से ही इस कुप्रथा को रोका जा सकता है.

कार्यशाला में बाल संरक्षण विभाग के छोटे लाल पाण्डेय ने बाल विवाह के दुष्परिणाम, स्वास्थ्य पर प्रभाव और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. अंत में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बगोदर को बाल विवाह मुक्त प्रखंड बनाने की सामूहिक शपथ ली.

मौके पर दमयंती यादव, सीमा बाला, अजमेरी खातून, बसंती देवी, अमृता सुमन, रामलखन यादव, अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

संबंधित सामग्री

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

झारखंड

मैकलुस्कीगंज में बड़ी कार्रवाई: हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

झारखंड

गुमला में मनाया गया सरहुल महोत्सव, 27 खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

झारखंड

सुरक्षा का संकल्प: टाटा स्टील के झरिया डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ 

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

झारखंड

भरनो के नवाटोली पुल के पास भीषण सड़क हादसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा

झारखंड

JMM के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने बाबूलाल मरांडी पर किया तीखा व्यंग्य, जानें क्या कहा