गांडेय सीएचसी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, ए बी एच ए  कार्ड भी बने

गांडेय सीएचसी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, ए बी एच ए  कार्ड भी बने

गांडेय सीएचसी में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान ए बी एच ए  कार्ड भी बने

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय में विश्व मलेरिया दिवस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अबू कासिफ हसन के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों व ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव की शपथ दिलाई गई. लोगों को मच्छरदानी के उपयोग, साफ-सफाई बनाए रखने, जल जमाव रोकने और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई.

डॉ. मोनिका गाड़ी ने कहा कि मलेरिया की जांच व इलाज सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है. वहीं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मोहन प्रसाद ने बताया कि गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अवसर पर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देते हुए विशेष कैंप लगाकर सैकड़ों आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट ए बी एच ए  कार्ड भी बनाए गए. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ए बी एच ए कार्ड से मरीजों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और इलाज में सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ें: मांडर के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में फैशन शो और सोहराई पेंटिंग प्रतियोगिता का  किया गया आयोजन

संबंधित सामग्री

विष्णुगढ़ में फर्जीवाड़े के आरोपी मजिदन खान के घर छापेमारी, भारी मात्रा में दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद

झारखंड

विष्णुगढ़ में फर्जीवाड़े के आरोपी मजिदन खान के घर छापेमारी, भारी मात्रा में दस्तावेज और बैंकिंग सामग्री बरामद

बरही में रफ्तार का कहर, ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत

झारखंड

बरही में रफ्तार का कहर, ट्रक-कार भिड़ंत में 5 की मौत

बानो स्टेशन के करीब मालगाड़ी के वैगन से उठा धुआं, रेल प्रशासन में मची हलचल

झारखंड

बानो स्टेशन के करीब मालगाड़ी के वैगन से उठा धुआं, रेल प्रशासन में मची हलचल

मांडर के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में फैशन शो और सोहराई पेंटिंग प्रतियोगिता का  किया गया आयोजन

झारखंड

मांडर के संत अन्ना इंटरमीडिएट कॉलेज में फैशन शो और सोहराई पेंटिंग प्रतियोगिता का  किया गया आयोजन

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से तेलंगाना HC के मुख्य न्यायाधीश ने की मुलाकात

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से तेलंगाना HC के मुख्य न्यायाधीश ने की मुलाकात