न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड से हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक मुस्लिम भाई-बहन 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और Haj Suvidha App के माध्यम से किया जाएगा.
झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने हज-2027 के लिए आवेदन पोर्टल जारी किया. इस अवसर पर उन्होंने राज्य के सभी इच्छुक लोगों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की. मंत्री ने इमाम, खतीब, उलेमा और विभिन्न सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे हज आवेदन प्रक्रिया की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि पात्र आवेदक समय पर आवेदन कर सकें.
उन्होंने कहा कि जो लोग आर्थिक एवं शारीरिक रूप से सक्षम हैं, वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी से बचा जा सके. झारखंड राज्य हज समिति ने कहा है कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर समिति की ओर से आवेदकों को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा. इच्छुक आवेदक 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, जमीन पर अपार्टमेंट बनाने वाले बिल्डर को किया गिरफ्तार